सब्सक्राइब करें

Navratri 2026: आदिशक्ति के जयकारे से गूंज उठा विंध्य धाम, मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए उमड़े भक्त

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Mar 2026 10:18 AM IST
सार

Mirzapur News: चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान आदिशक्ति के जयकारे से पूरा विंध्य धाम गूंज उठा। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Crowds of devotees gather at Vindhyachal Dham for darshan on first day of Navratri in mi
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को आदिशक्ति का दरबार माता की जय जयकार से गूंज उठा। विंध्य की गलियों में भोर से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लग गई थीं, देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने मां शक्ति की विशेष आराधना कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। तड़के से अनवरत मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता का लगा रहा। सुरक्षा के लिहाज से देवी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos
Chaitra Navratri 2026 Crowds of devotees gather at Vindhyachal Dham for darshan on first day of Navratri in mi
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र के पहले दिन देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने सर्वार्थ सिद्धि योग में मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेका। विंध्य कॉरिडोर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी धाम पहुंचे श्रद्धालु माता दरबार की अलौकिक छटा देख भाव विभोर हो गए। पुष्प-पत्तियों और रंगीन चुनरी से देवी धाम की सजावट देखते ही बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Crowds of devotees gather at Vindhyachal Dham for darshan on first day of Navratri in mi
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
भोर में माता की भव्य मंगला आरती पूजन के बाद से दर्शन पूजन का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहेगा। सुबह से कतारों में खड़े श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की भक्ति में डूबे नजर आए। देवी दरबार में दर्शन- पूजन करने के लिए आए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। 
Chaitra Navratri 2026 Crowds of devotees gather at Vindhyachal Dham for darshan on first day of Navratri in mi
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
मां विंध्यवासिनी का गुड़हल, कमल, गुलाब पुष्पों सहित रत्नजड़ित आभूषणों से दिव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। शहनाई  शंख और ढोल-नगाड़े की ध्वनि के साथ पहाड़ावाली के जयकारे से संपूर्ण शक्ति धाम गूंज रहा है।  
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2026 Crowds of devotees gather at Vindhyachal Dham for darshan on first day of Navratri in mi
विंध्याचल धाम में भक्तों का रेला - फोटो : अमर उजाला
उधर, गंगा घाटों पर स्नान करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा, वहीं परिक्रमा पथ की छत पर साधक वैदिक मंत्रों के बीच पूजन अनुष्ठान में तल्लीन नजर आए। शहनाई-नगाड़े की धुन पर लोग अपने-अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed