सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pipapul started between Vindhyachal and Harsinghpur, distance will be reduced by 10 km.

Mirzapur News: विंध्याचल से हरसिंहपुर के बीच पीपापुल शुरू, 10 किमी घटेगी दूरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pipapul started between Vindhyachal and Harsinghpur, distance will be reduced by 10 km.
विंध्याचल हरसिंहपुर के बीच बना पीपापुल।- संवाद।
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल से हरसिंहपुर के लिए पीपापुल का चैत्र नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के भाजपा विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने लोकार्पण किया। गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग से विंध्याचल पहुंचने वाले देवी भक्तों की दूरी अब आठ से 10 किलोमीटर कम हो गई है। पहले श्रद्धालु चील्ह होते हुए शास्त्री पुल के रास्ते विंध्याचल पहुंचते थे। दो पहिया और चार पहिया वाहन सवार श्रद्धालु अब चील्ह से पहले हरसिंहपुर के रास्ते पीपापुल के सहारे सीधे विंध्याचल पहुंचेंगे। पीपापुल के चलते शास्त्री सेतु पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। अब देवी भक्त हरसिंहपुर घाट पर बने विभिन्न वाहन स्टैंडों में अपने वाहन खड़ाकर पैदल विंध्याचल पहुंचेगे।
Trending Videos

नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कहा नवरात्र से पहले बनकर तैयार पुल से हरसिंहपुर सहित भदोही और गोपीगंज क्षेत्र से मां विंध्यवासिनी के दर्शन को विंध्याचल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं, किसानों, व्यापारियों एवं आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, उमेश तिवारी, संदीप तिवारी, उमेश सिंह, श्याम सिंह, रमाकांत दुबे, अंकुर दुबे, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed