सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cousin Launches Frenzied Knife Attack on Youth Victim Dies Life Taken Over Dispute

UP News: चचेरे भाई ने युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार...मौत, इस वजह से ले ली जान; पहले भी हुआ था विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 11:35 AM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में विवाद के बीच चाकू से हमले की सूचना पाकर माैके पर मेंहनगर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Cousin Launches Frenzied Knife Attack on Youth Victim Dies Life Taken Over Dispute
बिलाप कर रही महिलाओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटात चक कटात गांव में जमीन से जुड़े विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शनिवार की देर शाम बारजा निकालने को लेकर दो पटीदारों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक की जान चली गई।

Trending Videos




प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहन राम का अपने पटीदारों से घर के बारजा निकालने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार की शाम उसका अपने चचेरे भाई विजेंद्र राम (40) से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आरोप है कि इसी दौरान मोहन राम ने आपा खो दिया और विजेंद्र राम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल घायल विजेंद्र को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मोहन राम मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय और मेंहनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी मोहन राम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले भी इसी मुद्दे को लेकर विवाद हो चुका था, जिसे उस समय सुलझा लिया गया था। हालांकि, एक बार फिर विवाद उभरने पर मामला इतना बढ़ गया कि उसने हिंसक रूप ले लिया और एक व्यक्ति की जान चली गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed