सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Woman Dies Under Suspicious Circumstances in bhadohi Eight Months Pregnant

UP: महिला की संदिग्ध मौत, पेट में था आठ माह का बच्चा, तीन दिन पहले मायके से लाया था पति; जताई गई ये आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत की जानकारी मिलते ही माैके पर औराई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। वह तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। उसने कब यह कदम उठाया किसी को कुछ नहीं मालूम था।

Woman Dies Under Suspicious Circumstances in bhadohi Eight Months Pregnant
महिला की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Bhadohi News: भदोही के औराई थाना क्षेत्र के दल्लूपुर गांव में रविवार की सुबह एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान किशन देवी (22) के रूप में हुई है, जो करीब आठ माह की गर्भवती थी। परिजनों का कहना है कि उसने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Trending Videos




जानकारी के अनुसार, दल्लूपुर गांव निवासी किशन देवी की शादी जौनपुर जनपद के अजय बिंद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अजय मुंबई में रहकर नौकरी करता था, जबकि किशन देवी पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी। परिजनों के मुताबिक, तीन दिन पहले ही अजय मुंबई से घर लौटा था और दो दिन पूर्व वह अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Woman Dies Under Suspicious Circumstances in bhadohi Eight Months Pregnant
विलाप कर रहीं महिलाओं से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

बताया जा रहा है कि शनिवार रात पति-पत्नी घर की छत पर सो रहे थे। रविवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य गेहूं की कटाई के लिए खेत चले गए। इसी बीच घर पर मौजूद लोगों को किशन देवी के अचेत अवस्था में होने की जानकारी मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किशन देवी ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। वहीं, चिकित्सकों के अनुसार मृतका के गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे फांसी लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सूचना पर पहुंची औराई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed