सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Falls for Brother-in-Law Sister Kills Sister-in-Law Who Stood in Way Severing Her Legs

UP: भाई की साली पर आया दिल...बाधा बनी भाभी को दी माैत, पैर काट कर दिया अलग; लाश के पास बैठकर पुलिस को दी सूचना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Crime: वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में देवर ने अपनी भाभी को बेरहमी से मार डाला। सांस थमने तक वह पैर पर वार करता रहा जिससे उनका पंजा कटकर अलग हो गया। आरोप है कि देवर अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था लेकिन भाभी बाधा बन रही थी।

Falls for Brother-in-Law Sister Kills Sister-in-Law Who Stood in Way Severing Her Legs
पूनम पटेल की फाइल फोटो और आरोपी अजीत पटेल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार की सुबह देवर अजीत पटेल ने अपनी भाभी पूनम पटेल (32) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पहले पीठ, सिर और फिर दाहिने पैर पर इतने वार किए कि पंजा अलग हो गया। 

Trending Videos


रक्तरंजित शव के पास खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर बैठे आरोपी देवर ने अपने ही फोन से पुलिस और भाई को वारदात की सूचना दी। मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, भाई की साली से शादी करने के इच्छुक अजीत पटेल की राह में भाभी पूनम पटेल बाधा बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

लच्छापुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी पूनम पटेल बेटे को स्कूल भेजने के बाद सुबह 11 बजे घर के पास धूप में गेहूं सूखा रही थी। कैंट रेलवे स्टेशन के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत पति सुजीत पटेल अपनी नौकरी पर गया था। सास-ससुर दोनों खेत में गए थे। घर पर सिर्फ देवर अजीत पटेल और भाभी पूनम पटेल थीं।

घर के बाहर गेहूं सुखाने के दौरान हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पूनम के पास पहुंचे देवर अजीत पटेल ने अपशब्द कहने शुरू किए। इस बीच भाभी ने विरोध किया और घर के अंदर जाने लगी। तभी पीठ पर कुल्हाड़ी से अजीत पटेल ने वार किया। अभी पूनम संभल पाती कि तब तक अजीत ने सिर पर तेजी से वार किया। अचेत होकर कराहने के दौरान पूनम पटेल के दाहिने पैर पर कुल्हाड़ी से बारंबार अजीत वार करता रहा। 

परिजनों में कोहराम

लगातार वार के कारण पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। सांस थमने तक अजीत वार करता रहा। सिर पर खून सवार अजीत के आसपास किसी के जाने की हिम्मत नहीं हुई। भाभी के शव के पास बैठे देवर अजीत ने खुद ही अपने बड़े भाई सुजीत पटेल और पुलिस को फोन पर वारदात की जानकारी दी और हाथ में खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर बैठा रहा। सूचना पर एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और खून से सनी कुल्हाड़ी को कब्जे में लिया।

पत्नी का शव देखकर हुए बेसुध
कैंट रेलवे स्टेशन पर ग्रुप डी के कर्मचारी पति सुजीत पटेल जानकारी मिलते ही घर पहुंचे और पत्नी का शव देख बेसुध हो गए। पूनम का पांच वर्षीय बेटा हर्षवर्धन स्कूल से घर लौटा तो दरवाजे पर भीड़ देख सहम गया। खून से लथपथ मां को देखते ही वह भी फूट-फूटकर रोने लगा।

परिजनों ने दबी जुबान से पुलिस को बताया कि अजीत पटेल पूनम की बहन से शादी करना चाहता था। पूनम नहीं चाहती थी कि अजीत पटेल से शादी हो। यह बात जब अजीत को मालूम हुई तो वह भाभी से नफरत करने लगा था। इसे लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। करीब एक माह पूर्व पुलिस ने आरोपी अजीत पटेल का शांति भंग में चालान किया था। 

पुलिस ने मौके पर छानबीन की और परिजनों से बातचीत की। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पारिवारिक विवाद में देवर ने भाभी की हत्या की है। - अजय श्रीवास्तव, एसीपी राजातालाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed