सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocate Murder Case Main Accused Arrested in Mirzapur Shot in Both Legs Hiding Behind Hillock

UP: अधिवक्ता हत्याकांड...मिर्जापुर में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैर में लगी गोली; पहाड़ी के पीछे छिपा हुआ था

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 11 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: कटरा कोतवाली क्षेत्र में पीएसी के पीछे पहाड़ी पर शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को गिरफ्तार किया गया। भागने के दौरान हुई फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। मौके से तमंचा व बाइक बरामद हुई। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है।

Advocate Murder Case Main Accused Arrested in Mirzapur Shot in Both Legs Hiding Behind Hillock
अधिवक्ता राजीव सिंह के हत्याकांड का आरोपी अरेस्ट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Encounter: कटरा कोतवाली क्षेत्र के पीएसी के पीछे पहाड़ी पर शनिवार की रात साढ़े बजे पुलिस ने मुठभेड़ में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ता हत्याकांड के आरोपी राजेंद्र सोनकर उसके साथी की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। 

Trending Videos


सूचना मिली की मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पीएसी के पीछे पहाड़ी पर पीछे छिपा हुआ है। सूचना पर कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। हत्या आरोपी के फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने गोली चलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राजेंद्र सोनकर के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा व बाइक बरामद की गई है।आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हत्या के बाद से टीम में लगातार दबिश दे रही थी। मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। उसके साथी की पहचान हो गई है। उसके लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed