सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A short circuit in a State Bank branch caused a fire, burning bikes, computers and documents.

Mirzapur News: स्टेट बैंक की शाखा में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, बाइक, कंप्यूटर और दस्तावेज जले

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
A short circuit in a State Bank branch caused a fire, burning bikes, computers and documents.
विज्ञापन
सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शनिवार की भोर चार बजे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बैंक के एक बाइक, कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि समय रहते भवन स्वामी की नींद खुल गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भवन मकान मालिक धर्मेंद्र उर्फ कल्लू जायसवाल अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहते हैं। भूतल पर बैंक की शाखा है। आग लगने के बाद धीरे-धीरे मकान में धुआं भर गया। सुबह पांच बजे सांस लेने में तकलीफ हुई तो धर्मेंद्र की नींद खुली। नीचे जाकर देखा तो बैंक के अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। मकान मालिक ने तुरंत आसपास के दुकानदारों को सूचना दी। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सरायममरेज पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सुबह छह बजे मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। मकान मालिक के मुताबिक, शाखा प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह शनिवार को बैंक बंद होने के कारण अपने घर पर थे। अन्य बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। शाखा प्रबंधक को सूचित कर दिया गया है। उनके आने और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बैंक के लाॅकर या कैश को कितना नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed