सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The country's power is governed by the Constitution, not by any Shariat: Dr. Sanjay Nishad

देश की सत्ता संविधान से चलती है, किसी शरीयत से नहीं : डॉ. संजय निषाद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The country's power is governed by the Constitution, not by any Shariat: Dr. Sanjay Nishad
विज्ञापन
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग को भाजपा का एजेंट बताए जाने के बयान का पलटवार किया। उन्होंने पूछा, जो 45 सीटों से जीते हैं वे किसके एजेंट के नाते जीते हैं। अगर भाजपा के एजेंट के नाते जीते हैं, तो पहले उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यशाला में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने संविधान की सर्वोच्चता पर जोर दिया। कहा देश की सत्ता संविधान से चलती है, न की किसी शरीयत से। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के जौनपुर की दो सीटों से चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि गठबंधन बातचीत से नहीं, बल्कि बड़ी पार्टियों के गठबंधन से बनता है। उन्होंने जोर दिया कि दल एक-दूसरे के साथ हैं और किसी एक व्यक्ति के बयान देने से काम नहीं होता। इस मामले पर भाजपा और गृह मंत्री के साथ मिलकर बात की जाएगी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed