{"_id":"69da96bdd7b31f27800c1994","slug":"they-befriended-passengers-forced-them-into-their-cars-and-then-offered-them-juice-laced-with-intoxicating-powder-before-stealing-their-belongings-three-people-including-a-father-and-son-were-arrested-mirzapur-news-c-193-1-svns1023-153246-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यात्रियों से दोस्ती कर कार में बैठाते थे फिर नशीला पाउडर मिलाकर जूस पिलाकर लूट लेते थे सामान, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यात्रियों से दोस्ती कर कार में बैठाते थे फिर नशीला पाउडर मिलाकर जूस पिलाकर लूट लेते थे सामान, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही में सक्रिय जहरखुरानी गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ किया है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक गिरोह के तीन सदस्य आकाश, अंकित और हनुमान को गिरफ्तार किया गया है। इसमें हनुमान और अंकित पिता- पुत्र है। तीनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। बताया कि गिरोह में शामिल झोलाछाप की तलाश है। झोलाछाप विपिन ही नशीला पाउडर उपलब्ध कराता था। आरोपी पहले लोगों को दोस्त बनाते थे। खुद अपने खाना खाकर विश्वास दिलाते थे। इसके बाद जूस, चाय या कॉफी में नशीला पदार्थ डालकर पीला देते थे। 15-20 मिनट में बेहोश होने उसे लूटकर भाग जाते थे। आरोपी लूट के पैसे के कार भी खरीदे थे। गिरोह के सदस्य ट्रेन-बस से सफर करने वाले यात्रियों को निशाना और कार में बैठाकर वारदात को अंजाम देते थे।
एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में पिछले दिनों जहरखुरानी के मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों को को चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, हनुमान और अंकित के कब्जे से 198 ग्राम नशीला पाउडर व एक डीबिया में नशीला टिकिया बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जहर खुरानी की घटना को ही अंजाम देकर वे दो कार खरीदे हैं। वह ट्रेन, बस से उतरने वाले यात्रियों व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे लोगों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे। उन्हें विश्वास में लेकर भोजन खिलाते थे। धोखे से जूस, चाय या कॉफी में नशीला पाउडर मिलाकर पिला देते थे। बेहोश होने पर उसका सामान लेकर भाग जात थे। पुलिस झोलाछाप विपिन की तलाश कर रही है। एएसपी सिटी के मुताबिक, यह गिरोह जौनपुर ही नहीं, बल्कि सुल्तानपुर, भदोही, आजमगढ़ जिलों में सक्रिय था। आरोपियों ने सामान जलालपुर के एक सर्राफा के दुकान पर बेची है।
-- -- -- -- -
ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
एएसपी सिटी ने बताया कि शाहगंज में हुए गत दिनों जहरखुरानी के शिकार मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। बीते दिनों मुठभेड़ के दौरान पंकज निषाद गिरफ्तार हो गया था। आजमगढ़ जनपद के (त्रिपुरारपुर अयमा) थाना महराजगंज निवासी आकाश उर्फ गुलशन यादव भाग गया था। पूछताछ में पुलिस को आजमगढ़ जिले के शंभूपुर बलुअहवा थाना अहरौला निवासी अंकित निषाद के बारे में जानकारी हुई। यक्ष एप के पर जांच करने पर पता चला कि उसके खिलाफ भदोही जनपद में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी हुई। तस्वीर दिखाने पर जहरखुरानी के शिकार पीड़ितों ने उसे पहचान लिया। साथ ही एक और व्यक्ति के होने का हुलिया बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित के पिता हनुमान निषाद की जानकारी यक्ष एप से निकाली तो उसके ही होने की पुष्टि पुलिस ने की।
-- -- -- -- -- -
हनुमान पर 37 और उसके बेटे अंकित पर 33 प्राथमिकी दर्ज
हनुमान निषाद पर 37 और उसके बेटे अंकित निषाद 33 प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं आकाश उर्फ गुलशन यादव पर 10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों पर ये जहरखुरानी, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर आरोप में मामले दर्ज हैं।
Trending Videos