सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A container truck loaded with cardboard caught fire.

Mirzapur News: गत्ता लदे कंटेनर ट्रक में लगी भीषण आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
A container truck loaded with cardboard caught fire.
विज्ञापन
क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर-प्रयागराज मार्ग पर पांडेयपुर के पास शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गत्ता लदे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई। आग ट्रक में किसी आंतरिक खराबी के कारण लगी। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक चालक ने तत्काल मुंगराबादशाहपुर थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और सतहरिया फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सेकेंड ऑफिसर अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही मछलीशहर और फूलपुर की फायर यूनिट्स भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। तीनों फायर यूनिटों ने मिलकर एमएफई मशीन और दमकल वाहनों के माध्यम से पानी की पंपिंग शुरू की। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रक का कुछ हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed