{"_id":"69dc00e9a614cbcf930d6463","slug":"road-accidents-decline-in-city-26-killed-in-60-accidents-in-three-months-panchkula-news-c-87-1-pan1011-135245-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शहर में सड़क हादसों में गिरावट, तीन महीने में 60 दुर्घटनाओं में 26 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शहर में सड़क हादसों में गिरावट, तीन महीने में 60 दुर्घटनाओं में 26 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वर्ष 2026 के जनवरी, फरवरी और मार्च में पंचकूला में सड़क हादसों के मामलों में कमी दर्ज की गई है। आईआरएडी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से मार्च के बीच जिले में कुल 60 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 26 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में काफी कम है और सड़क सुरक्षा उपायों के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।
पिछले वर्ष 2025 में इसी अवधि के दौरान जिले में 92 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे, जिनमें 38 लोगों की जान गई थी। इस बार हादसों की संख्या में 32 और मौतों में 12 की कमी दर्ज की गई है। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए सुधारात्मक उपायों को इस गिरावट का मुख्य कारण माना जा रहा है। जानकारों के अनुसार, जिले में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य किए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हुई है। इन स्थानों पर सड़क की मरम्मत, उचित संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था को बेहतर किया गया है। इसके अलावा प्रमुख चौराहों और डिवाइडरों पर लोहे की ग्रिल लगाने से अनधिकृत कट बंद हुए हैं और वाहन चालकों की आवाजाही अधिक नियंत्रित हुई है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी करने वालों पर की जा रही कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, ओवरस्पीडिंग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। हालांकि अभी भी कई हादसे लापरवाही के कारण हो रहे हैं। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण बने हुए हैं। यदि इसी तरह सख्ती और जागरूकता जारी रही तो आने वाले समय में सड़क हादसों में और अधिक कमी लाई जा सकती है।
Trending Videos