सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A wave of faith surged at the Shaktipeeth Chandi Mata Temple, with long queues of devotees forming.

Panchkula News: शक्तिपीठ चंडी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at the Shaktipeeth Chandi Mata Temple, with long queues of devotees forming.
विज्ञापन
पंचकूला। रविवार को चंडीमंदिर स्थित शक्ति पीठ चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर आस्था का माहौल बना रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता चंडी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। विशेष रूप से रविवार होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई।
Trending Videos

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ माता के दरबार में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। कई श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे और दिनभर भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed