{"_id":"69dc00bdb15b4757810ce860","slug":"driver-training-begins-today-and-duties-will-be-awarded-only-after-training-panchkula-news-c-87-1-pan1001-135253-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आज से शुरू चालकों की ट्रेनिंग, प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आज से शुरू चालकों की ट्रेनिंग, प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगी ड्यूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज विभाग ने पंचकूला और कालका रूट पर किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही करीब 30 क्रीम रंग की निजी बसों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने अब इन बसों के संचालन में सुधार के लिए चालकों और परिचालकों के लिए सोमवार से विशेष प्रशिक्षण शिविर (ट्रेनिंग) शुरू करने का निर्णय लिया है।
पिछले कुछ समय से यात्रियों द्वारा विभाग को इन निजी बसों के चालकों और परिचालकों के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। यात्रियों का आरोप है कि बसें निर्धारित समय पर बस स्टैंड नहीं पहुंचती है।वहीं स्टाफ का यात्रियों के साथ बर्ताव मर्यादित नहीं है। इसके अलावा यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
प्रशिक्षण के बाद ही मिलेगी ड्यूटी
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, सोमवार से शुरू होने वाली इस ट्रेनिंग में प्रत्येक बस से जुड़े पांच-पांच सदस्यों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान ड्राइविंग के कड़े नियमों और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान चालकों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। वहीं शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। ट्रेनिंग के दौरान जिन चालकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया जाएगा या जो नियमों का उल्लंघन करते मिलेंगे, उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा।
Trending Videos