सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youths in Car Attacked with Sticks; Robbery Alleged

Mathura News: कार सवार युवकों पर लाठियों से हमला, लूटपाट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Youths in Car Attacked with Sticks; Robbery Alleged
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र स्थित छटीकरा फ्लाईओवर के पास रविवार रात दबंगई का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक कार को ओवरटेक कर रोक लिया और कार सवार युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

श्री राधा वैली (थाना हाईवे) निवासी तनिष्क गर्ग रविवार रात करीब 12 बजे अपने भाई मेहुल गर्ग और मित्र आदित्य के साथ फूड स्ट्रीट से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छटीकरा फ्लाईओवर के पास पहुंची, वैसे ही एक काले रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि कार से महाराजा पार्क कॉलोनी निवासी देवांश चौधरी अपने एक साथी के साथ हाथ में लाठी लेकर उतरा और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि झगड़े और अफरा-तफरी में उनकी सोने की चेन और जेब से पर्स गायब हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed