{"_id":"69dc002c845a95f1f4038fc2","slug":"youths-in-car-attacked-with-sticks-robbery-alleged-mathura-news-c-412-1-mt21004-7013-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार सवार युवकों पर लाठियों से हमला, लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार सवार युवकों पर लाठियों से हमला, लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र स्थित छटीकरा फ्लाईओवर के पास रविवार रात दबंगई का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक कार को ओवरटेक कर रोक लिया और कार सवार युवकों पर लाठियों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद समेत दो के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्री राधा वैली (थाना हाईवे) निवासी तनिष्क गर्ग रविवार रात करीब 12 बजे अपने भाई मेहुल गर्ग और मित्र आदित्य के साथ फूड स्ट्रीट से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी छटीकरा फ्लाईओवर के पास पहुंची, वैसे ही एक काले रंग की कार ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया।
तहरीर में कहा है कि कार से महाराजा पार्क कॉलोनी निवासी देवांश चौधरी अपने एक साथी के साथ हाथ में लाठी लेकर उतरा और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि झगड़े और अफरा-तफरी में उनकी सोने की चेन और जेब से पर्स गायब हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
Trending Videos