सब्सक्राइब करें

RJ News: बच्चे को किडनैपर से लगाव, लेने की कोशिश की तो गले लगकर रोने लगा, मां से भी चुप नहीं हुआ, जानें मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

 बच्चे को किडनैपर से लगाव, लेने की कोशिश की तो गले लगकर रोने लगा, मां से भी चुप नहीं हुआ, जानें मामला?

विज्ञापन
Rajasthan Crime Child Was Attached to the Kidnapper Hugged Him and Started Crying Jaipur Police News in Hindi
आरोपी के गले से लिपटा मासूम बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की जयपुर पुलिस ने 14 महीने पहले अगवा किए गए एक 11 महीने के बच्चे को तलाश ढूंढ लिया। वह बच्चा अब दो साल एक महीने का हो गया है। पुलिस ने बच्चे को तलाश कर उसे अगवा करने वाले आरोपी तनुज चाहर को गिरफ्तार किया और मासूम पृथ्वी उर्फ कान्हा को लेकर जयपुर आई। लेकिन, जब पुलिस ने आरोपी से बच्चा वापस लिया तो वह उससे चिपक गया और रोने लगा। वह आरोपी से दूर नहीं जाना चाहता था। पुलिस टीम ने बच्चे को उसकी मां को सौंपा तो वह भी रोते हुए आरोपी के पास ही जाने की जिद करता रहा। यह सब होते देख खुद आरोपी की आंखों से भी आंसू झलक आए।    



हैरान करने वाली एक बात यह भी है कि आरोपी किडनैपर तनुज चाहर कोई और नहीं बच्चे की मां के मामा का बेटा ही है। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। उसकी अलीगढ़ में पोस्टिंग थी, लंबे समय से लापता होने के कारण उसे निलंबित कर दिया गया था। बच्चे का अपहरण करने के बादब आरोपी तनुज चाहर उसे लेकर वृंदावन चला गया और वहां साधु का भेष रखकर रहने लगा। उसने अपनी दाढ़ी-मूंछ और बाल बढ़ा लिए और साधु का रूप धारण कर बच्चे के साथ कुटिया में रह रहा था। वह रोक परिक्रमा करने भी जाता था। लेकिन, लंबे प्रयास के बाद जयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

Trending Videos
Rajasthan Crime Child Was Attached to the Kidnapper Hugged Him and Started Crying Jaipur Police News in Hindi
आरोपी के गले से लिपटा मासूम बच्चा उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। - फोटो : अमर उजाला

जयपुर दक्षिण पुलिस उपायुक्त दिगंत आनंद ने बताया कि 14 जून 2023 को सांगानेर सदर इलाके में 11 महीने के बच्चे कुक्कु उर्फ पृथ्वी के अपहरण की सूचना मिली थी। आरोपी तनुज चाहर यूपी पुलिस में अलीगढ़ जिले में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसने अपने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। केस दर्ज करने के बाद अलीगढ़ में आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा था, जिसके कारण उसे निलंबित कर दिया गया। कई राज्यों में पुलिस ने आरोपी और अपहृत बच्चे की तलाश में छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। 

हाल ही में जयपुर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तनुज चाहर ने दाढ़ी बढ़ाकर साधु का चोला पहन लिया है और वृंदावन के परिक्रमा मार्ग व यमुना के खादर क्षेत्र में कुटिया बनाकर रह रहा है। सूचना पर जयपुर पुलिस की एक टीम ने साधु का वेश धारण किया और भजन गाते हुए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन, उसे इसकी भनक लग गई और वह बच्चे को गोद में लेकर खेतों में भाग गया। 27 अगस्त को पुलिस ने आरोपी तनुज चाहर को सुरीर थाना क्षेत्र से पकड़ा और बच्चे को सकुशल रेस्क्यू कर जयपुर ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Crime Child Was Attached to the Kidnapper Hugged Him and Started Crying Jaipur Police News in Hindi
इस तरह उसके पास जाने के लिए रोता रहा। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी तनुज चाहर बच्चे पृथ्वी और उसकी मां को अपने पास रखना चाहता था। उसने बच्चे की मां पर दबाव भी बनाया था, लेकिन जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद तनुज ने बच्चे की मां को बार-बार कॉल कर धमकियां भी दीं। इस घटना के कारण तनुज अपनी नौकरी से भी निलंबित हो गया, लेकिन उसने अपनी जिद नहीं छोड़ी। पुलिस से बचने के लिए उसने हर तरह की सावधानी बरती। मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया, अपनी पहचान छिपाने के लिए लगातार रूप भी बलता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed