{"_id":"6324abc06efef87eef6c7b8d","slug":"kanhaiya-lal-murder-case-son-yash-stopped-wearing-shoes-and-slipper-udaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanhaiya Lal Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, जानें क्यों है ढाई महीने से नंगे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanhaiya Lal Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, जानें क्यों है ढाई महीने से नंगे पैर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:35 PM IST
सार
Kanhaiya Lal Murder Case: कन्हैयालाल के बेटे ने जूते-चप्पल पहनना छोड़ा, जानें क्यों है ढ़ाई महीने से नंगे पैर
राजस्थान के उदयपुर जिले में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या ने पूरे देश को दहला दिया था। हत्या के विरोध में देश भर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे। आरोपियों को जल्द-जल्द से सजा दिलाने की मांग की जा रही थी। अब इस मामले की चर्चा फिर से शुरू हो गई है। इसका कारण है कि कन्हैयालाल के बेटे यश ने चप्पल-जूते पहनना छोड़ दिया है। उसने प्रण लिया है कि जब तक उसके पिता के हत्यारों को फांसी नहीं दे दी जाती वह जूते-चप्पल नहीं पहनेगा।
Trending Videos
2 of 4
उदयपुर के कन्हैयालाल को गौस मोहम्मद और रियाज ने मार डाला।
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, 28 जून को कन्हैया लाल साहू की रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद ने गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था, बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया था। अगले दिन 29 जून को कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार किया गया था। कन्हैयाल के बड़े बेटे यश ने अपने पिता की चिता को अग्नि दी थी। इस दौरान पिता की चिता को साथी मानकर यश ने प्रण लिया कि जब तक हत्यारे फांसी के फंदे पर नहीं लटक जाते वह जूते-चप्पल नहीं पहनेगा। तब से वह नंगे पैर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
कन्हैया लाल का बेटा यश।
- फोटो : अमर उजाला
यश ने कहा, पिता के जाने का दर्द क्या होता है, यह हमने झेला है। हर रोज हमें उनकी कमी महसूस कराता है। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता और न कभी कर पायेगा। जिस तरह से मेरे पिता की निर्मम हत्या की गई है, उस सदमे से हमारा परिवार आज भी बाहर नहीं निकल पाया है। मेरी और मेरे परिवार की एक इच्छा है कि हमें न्याय मिले। हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।
4 of 4
इस तरह दिया था वारदात को अंजाम।
- फोटो : Social Media
क्या है पूरा मामला?
28 जून को उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक रियाज अत्तारी और गौस मोहम्मद कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया था। हमले में उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई थी। वारदात में दुकान पर काम करने वाला एक कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।