{"_id":"69f3002dbc5935c25a0349de","slug":"bhiwadi-news-massive-mishap-in-sathalka-village-as-gas-cylinder-leak-sparks-fire-7-family-members-injured-2026-04-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भिवाड़ी में भीषण हादसा: साथलका गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से भड़की आग, एक ही परिवार के सात लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवाड़ी में भीषण हादसा: साथलका गांव में गैस सिलिंडर लीकेज से भड़की आग, एक ही परिवार के सात लोग झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:39 PM IST
सार
साथलका गांव में लेबर कॉलोनी में गैस सिलिंडर लीकेज के कारण भीषण आग लगने से में एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
भिवाड़ी में भीषण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भिवाड़ी के साथलका गांव स्थित बिल्लू लेबर कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में हुए लीकेज के चलते अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिसमें एक ही परिवार के सात लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
2 of 5
गैस सिलिंडर में अचानक लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय नेम सिंह अपने परिवार के साथ कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। सुबह वह खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर बदल रहा था। इसी दौरान नए सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही पलों में कमरे में एलपीजी गैस फैल गई और आग के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया।
हादसे में नेम सिंह, उनकी पत्नी ममता (30), मामा बृजेश (32) और चार बच्चे पंकज (8), छगन (6), काजल (15) और किशनबती (12) आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, खासतौर पर बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
3 of 5
गैस सिलिंडर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जलते हुए सिलिंडर को लोग कमरे से बाहर खींचकर दूर ले जाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग आसपास के अन्य कमरों तक भी फैल सकती थी।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकालकर तुरंत भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अलवर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक ही परिवार के सात लोग झुलसे
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची भिवाड़ी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह गैस सिलिंडर से लीकेज मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
सिलिंडर लीकेज से भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना एक बार फिर लेबर कॉलोनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गैस सिलिंडरों के लापरवाह इस्तेमाल पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो ऐसे हादसे भविष्य में और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।