सब्सक्राइब करें

Rajasthan: राहुल गांधी भी हैं इस छोटे-से गांव के गेंदबाज के फैन, मछली पकड़ने के जाल से करता है नेट प्रैक्टिस

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 28 Jul 2022 04:19 PM IST
सार

Rajasthan: राहुल गांधी इस 'क्रिकेट के दीवाने' के फैन, मछली पकड़ने की जाल का नेट बनाकर करता है जबरदस्त बॉलिंग

विज्ञापन
Rahul Gandhi appeals CM Gehlot for Bharat of Rajsamand
राहुल गांधी और भरत - फोटो : Amar Ujala Digital

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस जरूरत है उभरते प्रतिभावान बच्चों को पहचान कर उसे तराशने की और थोड़ी प्रोत्साहन की। ऐसे ही राजसमंद के एक प्रतिभावान बच्चे भरत की क्रिकेट के प्रति जुनून देखकर राहुल गांधी भी फैन हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भरत की मदद करने की अपील की है।

Trending Videos
Rahul Gandhi appeals CM Gehlot for Bharat of Rajsamand
भरत को मिली ट्रॉफी - फोटो : Amar Ujala Digital

पेड़ की डाली को बनाया स्टंप
राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ विधानसभा के चारभुजा क्षेत्र के मोजावतों का गुड़ा निवासी कालू सिंह के बेटे भरत सिंह की क्रिकेट की प्रति दीवानगी और जुनून देख लोग हैरान हैं। भरत एक अच्छा गेंदबाज है। वह मछली पकड़ने के जाल को नेट बनाकर और पेड़ की कटी डाली को स्टंप बनाकर रोजाना गेंदबाजी का अभ्यास करता है। उसके अभ्यास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भरत का वीडियो देखकर राहुल गांधी उसके मुरीद हो गए। उन्होंने बुधवार शाम को ट्विटर पर भरत का एक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो मात्र छह सेकेंड का है लेकिन इस 17 साल की बच्चे की प्रतिभा देखकर हर कोई उसका कायल हो रहा है।

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2022 ">http://

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi appeals CM Gehlot for Bharat of Rajsamand
परिवार के साथ भरत - फोटो : Amar Ujala Digital

राहुल गांधी ने की सीएम गहलोत से अपील
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत को टैग भी किया। उन्होंने लिखा कि हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है, इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए कृपया उसकी सहायता करें।
 

Rahul Gandhi appeals CM Gehlot for Bharat of Rajsamand
प्रैक्टिस करता हुआ भरत - फोटो : Amar Ujala Digital

क्रिकेट एकेडमी में कराया जाएगा दाखिल
राहुल के ट्वीट पर सीएम अशोक गहलोत ने जवाब भी दिया है। सीएम ने भी भरत की हरसंभव मदद की बात कही है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि जरूर इस पर आगे काम करेंगे और जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा। वहीं सीपी जोशी ने कहा कि जल्द ही क्रिकेट एकेडमी में प्रतिभावान बच्चे को दाखिल करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rahul Gandhi appeals CM Gehlot for Bharat of Rajsamand
मछली के जाल पर प्रैक्टिस करता भरत - फोटो : Social Media

पढ़ने में भी होशियार है राजसमंद का ये होनहार
17 साल के भतर सिंह खरवड ने बताया कि वो अपने ननिहाल निचली मियारी गावं में रहता है। वह देवपुरा गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। भरत गांव के पास ही खुली जगह में नेट बांध कर अभ्यास करता है। उसने बताया कि पहले वह टेनिस बॉल से प्रैक्टिस करता था लेकिन अब उसके पास लेदर की बॉल आ गई है। ऐसे में एक साल से वह लेदर बॉल से प्रैक्टिस कर रहा है। उसे फास्ट बॉलिंग पसंद है। भरतसिंह के पिता कालूसिंह खरवड खेती करते हैं। वहीं माता गृहणी हैं। उसके चार भाई-बहन में सबसे बड़ा भरत पढ़ने में भी होनहार है। उसने 11 वीं क्लास में 71 फीसदी अंक हासिल किए थे। जबकि 10 वीं में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed