{"_id":"63271345d9927f67d42db670","slug":"rajasthan-news-gajendra-shekhawat-in-andaman-nicobar-veer-savarkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भाजपा नेता बोले- वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य, उनके विचारों पर नया भारत बन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भाजपा नेता बोले- वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य, उनके विचारों पर नया भारत बन रहा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:31 PM IST
सार
Rajasthan News: भाजपा नेता बोले- वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य, उनके विचारों पर नया भारत बन रहा
विज्ञापन
1 of 4
सेलुलर जेल।
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
Rajasthan News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंडमान-निकोबार के प्रवास पर हैं। इस दौरान वह सेलुलर जेल भी पहुंचे। इसे लेकर उन्होंने कहा, हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और वीर सावरकर की कोठरी देवालय तुल्य है। हे अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा आपके विचारों की भूमि पर नया भारत बन रहा है।
Trending Videos
2 of 4
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अंडमान-निकोबार के प्रवास पर हैं।
- फोटो : अमर उजाला
वीर सावरकर की कोठरी के लिए उन्होंने कहा, इसमें स्वतंत्रता संघर्ष के सच्चे महानायक वीर सावरकर को रखा गया था। हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ और यह कोठरी देवालय तुल्य है। स्वतंत्रता के मूल्य का यहां आकर प्रत्यक्ष अनुभव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
हर देशभक्त के लिए सेलुलर जेल एक महातीर्थ।
- फोटो : अमर उजाला
शेखावत ने विजिटर्स बुक में लिखा- स्वतंत्रता संग्राम के इस महातीर्थ का दर्शन अपने आप में व्यक्ति के लिए सौभाग्य के उदय का प्रमाण है। मेरे लिए तो यह अवसर और भी प्रेरक इसलिए है, जब देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृतकाल में प्रवेश कर गया हो, तब यहां आने का अवसर मिला, क्योंकि स्वतंत्रता की कीमत यहीं आकर प्रत्यक्ष रूप से अनुभव की जा सकती है।
4 of 4
शेखावत ने विजिटर्स बुक में यह लिखा।
- फोटो : अमर उजाला
यह दीवारें, यह लोहे के भारी दरवाजे, यह यातनाओं के सारे प्रमाण स्वातंत्र्य वीरों की अद्भुत संकल्प शक्ति और अमित प्रेरणा की आज भी गवाही देते प्रतीत होते हैं। इन सभी हुतात्माओं जिन्होंने पाषाण-दृढ़ता के साथ उन अत्याचारों को झेला, अपनी जवानी और जीवन को समर्पित किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक ही मार्ग है, वह है श्रेष्ठ भारत, सशक्त भारत, समृद्ध भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व गुरु भारत के निर्माण के लिए प्राण-प्रण और ऊर्जा का नियोजन।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।