सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में मंगलवार सुबह दिल्ली बाईपास पर एक जली हुई बाइक के साथ युवक का शव मिला। मृतक दयाचंद (35), वार्ड नंबर 47 का निवासी था और इलेक्ट्रॉनिक आइटम ठीक करने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह दुर्घटना, आत्महत्या या हत्या का मामला है।
एक साथ जली मां-बेटे की चिता: कलेजे के टुकड़े की मौत की खबर सुन महिला ने त्यागे प्राण, बाइक पर जला मिला था शव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:35 PM IST
सार
Sikar News: सीकर के फतेहपुर में जली बाइक के साथ 35 वर्षीय दयाचंद की लाश मिलने के बाद उसकी 70 वर्षीय मां सिंगारी देवी भी सदमे में मृत पाई गईं। मां-बेटे का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन