जिले के खाटूश्यामजी में श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी पर आयोजित दो दिवसीय मासिक मेले में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाने पहुंचे और श्रद्धा-भक्ति में लीन हो गए। श्रावण मास में आयोजित इस मेले में बाबा श्याम के दरबार को हरियाली, मोर पंख, पुष्प सज्जा और श्याम रंग से अलौकिक रूप से सजाया गया। माता यशोदा, कृष्ण स्वरूप और पुष्प सज्जा से सजे दरबार की मनोहारी छटा ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Sikar News: खाटूश्यामजी में आज से शुरू हुआ दो दिवसीय मेला, बाबा के दर्शन करने उमड़ा भक्तों का सैलाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:38 PM IST
सार
श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी और द्वादशी के अवसर पर आयोजित खाटू श्यामजी के दो दिवसीय मेले में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। प्रशासन द्वारा भक्तों को सुगमता से दर्शन कराए जाने के लिए विशेष मार्ग और व्यवस्थाएं तय की गई हैं।
विज्ञापन