सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri: सिरोही की पहाड़ी पर विराजमान चामुंडा माता मंदिर, चंद्रावती शासनकाल से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 06:00 AM IST
सार

Chaitra Navratri 2026: सिरोही के चंद्रावती गांव स्थित चामुंडा माता मंदिर प्राचीन इतिहास से जुड़ा आस्था स्थल है। परमार राजाओं की कुलदेवी मानी जाने वाली माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहाड़ी पर चढ़ते हैं, जहां गौशाला और प्राचीन धरोहरें भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Chamunda Mata Temple Situated on Sirohi Hills Historical Heritage Linked to Chandravati Era
चैत्र नवरात्रि 2026 - फोटो : अमर उजाला

सिरोही जिले में चंद्रावती गांव के पास पहाड़ी पर स्थित चामुंडा माता का मंदिर एक प्राचीन आस्था स्थल है। यह मंदिर आबूरोड-पालनपुर फोरलेन से लगभग 500 मीटर दूरी पर स्थित है और श्रद्धालु यहां तक पैदल या निजी वाहनों से पहुंचते हैं।


 

Trending Videos
Chaitra Navratri: Chamunda Mata Temple Situated on Sirohi Hills Historical Heritage Linked to Chandravati Era
चामुंडा माता मंदिर जाने के लिए सीढ़ियां - फोटो : अमर उजाला

सीढ़ियों के माध्यम से दर्शन की व्यवस्था
मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लगभग 200 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां लोहे के शेड लगाए गए हैं, जिससे धूप, गर्मी और बारिश से बचाव हो सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Chamunda Mata Temple Situated on Sirohi Hills Historical Heritage Linked to Chandravati Era
काला-गोरा भैरव की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

गर्भगृह और मंदिर परिसर की विशेषता
मंदिर के गर्भगृह में चामुंडा माता विराजमान हैं। बाहर की ओर काला भैरव और गोरा भैरव की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जबकि माता के सामने शेर की मूर्ति लगी है। मंदिर परिसर से शहर का फोरलेन मार्ग और आसपास की पहाड़ियां स्पष्ट दिखाई देती हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाती हैं।

पढ़ें- चैत्र नवरात्रि: सरूंड की पहाड़ी पर विराजमान हैं चिलाय माता, 282 सीढ़ियां और सात द्वार पार कर होते हैं दर्शन
 

Chaitra Navratri: Chamunda Mata Temple Situated on Sirohi Hills Historical Heritage Linked to Chandravati Era
चामुंडा माता मंदिर में कारीगरी - फोटो : अमर उजाला

चंद्रावती शासनकाल से जुड़ा इतिहास
इस मंदिर का इतिहास चंद्रावती शासनकाल से जुड़ा हुआ है। 11वीं-12वीं शताब्दी में चंद्रावती परमार राजाओं की राजधानी रही थी, जहां यशोधवल और धारवर्ष जैसे शासकों का शासन था। उस समय यह नगरी शैव, वैष्णव और जैन मंदिरों तथा राजप्रासादों से समृद्ध थी।
 

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Chamunda Mata Temple Situated on Sirohi Hills Historical Heritage Linked to Chandravati Era
मंदिर के गर्भगृह में विराजमान चामुंडा माता - फोटो : अमर उजाला

परमार राजाओं की कुलदेवी
ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, चामुंडा माता परमार राजाओं की कुलदेवी रही हैं। वर्ष 1303 तक यह क्षेत्र परमारों के अधीन रहा, इसके बाद देवड़ा चौहानों का शासन स्थापित हुआ। समय के साथ मंदिर का कई चरणों में विकास किया गया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed