सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट मुंबई से गिरफ्तार, उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Dec 2025 10:08 PM IST
सार

Director Vikram Bhatt arrested: उदयपुर पुलिस ने डॉक्टर से 30 करोड़ की कथित धोखाधड़ी के आरोप में डायरेक्टर विक्रम भट्ट को मुंबई से गिरफ्तार किया। बायोपिक के नाम पर लिए गए पैसे फर्जी वेंडर्स को भेजे गए और रकम भट्ट की पत्नी के खाते में गई। मामले में जांच जारी है।
 

विज्ञापन
Udaipur: Bollywood director Vikram Bhatt arrested in Mumbai for allegedly defrauding doctor of 30 crore rupees
धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर विक्रम भट्ट गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर उदयपुर के एक डॉक्टर से फिल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। उदयपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्ट को मुंबई के यारी रोड स्थित गंगा भवन अपार्टमेंट से उनकी साली के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस अब उन्हें उदयपुर ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया में है।


 
डॉक्टर की शिकायत के बाद मामला दर्ज
उदयपुर के भूपालपुरा थाने में इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने 17 नवंबर को विक्रम भट्ट सहित 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, डॉक्टर से उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर रुपये लिए गए, लेकिन वास्तव में फिल्म निर्माण की कोई प्रगति नहीं हुई।
 

Trending Videos
Udaipur: Bollywood director Vikram Bhatt arrested in Mumbai for allegedly defrauding doctor of 30 crore rupees
डायरेक्टर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट, धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले डॉक्टर दिनेश कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बायोपिक का प्रस्ताव और स्टूडियो मीटिंग
डॉ. मुर्डिया की मुलाकात एक इवेंट में दिनेश कटारिया से हुई थी, जिन्होंने उनकी पत्नी की बायोपिक बनाने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद 24 अप्रैल 2024 को उन्हें मुंबई के वृंदावन स्टूडियो बुलाया गया, जहां विक्रम भट्ट से मुलाकात कराई गई। बातचीत में तय हुआ कि फिल्म निर्माण की पूरी जिम्मेदारी भट्ट संभालेंगे और डॉक्टर को सिर्फ पैसे भेजने होंगे। भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी श्वेतांबरी और बेटी कृष्णा भी फिल्म मेकिंग से जुड़ी हैं।
 
फर्जी वेंडर्स को भुगतान, रकम भट्ट की पत्नी के खाते में गई
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि जिन वेंडर्स को इंदिरा एंटरटेनमेंट के खाते से भुगतान हुआ, वे असल में फर्जी निकले। कई वेंडर्स पुताई या ऑटो चलाने का काम करते थे। भुगतान के बाद बड़ी राशि विक्रम भट्ट की पत्नी के खाते में ट्रांसफर की गई। इससे वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि होती है।

यह भी पढ़ें- पत्नी ने पार की लक्ष्मणरेखा: नागपुर में रची साजिश और नागौर में करवाई पति की हत्या, प्रेमी बोला- तू लेट करेगा, मुझे दे चाकू... फिर काट दिया गला
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Udaipur: Bollywood director Vikram Bhatt arrested in Mumbai for allegedly defrauding doctor of 30 crore rupees
उदयपुर पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पहले भी दो आरोपित गिरफ्तार
इस मामले में उदयपुर पुलिस पहले ही मुंबई से को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और वेंडर त्रिभोवन को गिरफ्तार कर चुकी है। अब डायरेक्टर विक्रम भट्ट की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज हो गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।
 
फिल्मी दुनिया में सनसनी, पुलिस जांच जारी
विक्रम भट्ट जैसे प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर का नाम धोखाधड़ी मामले में सामने आने से फिल्म जगत में भी चर्चा जारी है। पुलिस आरोपों के साक्ष्यों की पुष्टि, लेनदेन का विवरण और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: विधायक भाटी और BDO में पंचायत समिति की बैठक में तीखी बहस, बीच में क्यों आया पीएम मोदी का नाम?


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed