फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Women Inventors: इन महिलाओं ने किए हैं वाईफाई, डायपर और पेपर बैग जैसे आविष्कार, जानिए इनके बारे में

Sat, 26 Mar 2022 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 26 Mar 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
5 Women Inventors Invented Common Useful Things Like Wifi, diaper, paper bag, windshield wiper
महिला आविष्कारक - फोटो : Istock

जब आविष्कार की बात आती है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस एडिसन, टेलीफोन का आविष्कार करने वाले ग्राहम बेल, कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज का नाम याद आता है लेकिन क्या कभी आपको किसी महिला आविष्कारक का नाम पता है? ऐसा नहीं कि सिर्फ पुरुषों ने ही अविष्कार किए हैं। जीवन को आसान बनाने के लिए महिलाओं ने भी कमाल के आविष्कार किए हैं, जिनका इस्तेमाल लोग रोजमर्रा के जीवन में करते हैं। महिला आविष्कारक में लोगों को मैडम क्यूरी का नाम याद आता है, जिन्होंने रेडियम का आविष्कार किया था। लेकिन मैडम क्यूरी के अलावा भी कई ऐसी महिलाएं हैं, जिनके आविष्कार के बारे में जानकर आपको ताज्जुब होगा कि यह अविष्कार किसी महिला ने किया है। चलिए जानते हैं पांच महिला आविष्कारक और उनके आविष्कार के बारे में।

5 Women Inventors Invented Common Useful Things Like Wifi, diaper, paper bag, windshield wiper
हेडी लामर - फोटो : Facebook/womenshistory

वाई फाई की आविष्कारक हेडी लमर

आज ऑनलाइन, इंटरनेट और वाई फाई का जमाना है। हर कोई हर वक्त ऑनलाइन रहने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करता है लेकिन इसी इंटरनेट की एक तकनीक है वाई फाई। आजकल हर कोई वाईफाई का इस्तेमाल करता है लेकिन क्या आपको पता है कि वाईफाई का आविष्कार एक एक महिला ने किया था। हेडी लमर नाम की एक ऑस्ट्रियन अमेरिकन महिला साइंस को लेकर बहुत रुचि रखती थी। पेशे से एक्ट्रेस हेडी ने वाईफाई का आविष्कार किया, जिसका इस्तेमाल आज जीपीएस, ब्लूटूथ में किया जाता है।

5 Women Inventors Invented Common Useful Things Like Wifi, diaper, paper bag, windshield wiper
मार्गरेट नाइट - फोटो : Facebook/womenshistory

पेपर बैग की आविष्कारक महिला मार्गरेट नाइट

इन दिनों पॉलीथिन की जगह पेपर बैग का इस्तेमाल बढ़ गया है। लोग शॉपिंग के लिए पेपर बैग का उपयोग करते हैं। अमेरिका में पेपर बैग का आविष्कार सबसे पहले हुआ था। यहां कॉटन मिल वर्कर मार्गरेट नाइट ने एक मशीन का आविष्कार किया, जिसके जरिए कागज के लिफाफे की तरह कैरी बैग बनाया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Women Inventors Invented Common Useful Things Like Wifi, diaper, paper bag, windshield wiper
एलिजाबेथ मैगी - फोटो : Facebook/womenshistory

मोनोपोली की अविष्कारक एलिजाबेथ मैगी

मोनोपोली गेम काफी प्रसिद्ध है। हालांकि इस गेम का शुरुआती नाम लैंडलॉर्ड था। इसे बनाने वाली एलिजाबेथ नाम की एक महिला थीं। एलिजाबेथ चाहती थीं कि उन दिनों गरीबों के साथ जमीनदार जो अन्याय करते हैं, उसे गेम के माध्यम से दिखाया जा सके। इस गेम को साल 1904 में पेटेंट करवाने के बाद 1906 में उन्होंने पब्लिश कराया। बाद में चार्ल्स डारो नाम के व्यक्ति ने इस गेम को पार्कर ब्रदर्श को बेच दिया और गेम का नाम मोनोपोली पड़ गया।

विज्ञापन
5 Women Inventors Invented Common Useful Things Like Wifi, diaper, paper bag, windshield wiper
मैरी एंडरसन - फोटो : Facebook/womenshistory

विंडशील्ड वाइपर की आविष्कारक मैरी एंडरसन

बारिश या मौसम खराब होने के बाद भी विंडशील्ड वाइपर के कारण ड्राइवर के लिए कार ड्राइव करना आसान हो जाता है। इस विंडशील्ड वाइपर की खोज मैरी एंडरसन ने की थी। मैरी ने इसे कारों तक पहुंचने के लिए काफी प्रयास किया। 1920 तक हर कार कंपनियां विंडशील्ड वाइपर का इस्तेमाल करने लगीं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed