फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Female Ministers: ये पांच महिलाएं करेंगी यूपी का नेतृत्व, जानिए योगी कैबिनेट की इन महिला मंत्रियों के बारे में

Fri, 25 Mar 2022 05:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 25 Mar 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
UP Female Ministers Know About Yogi Cabinet 2.0 Matri Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajani Tiwari
योगी सरकार की महिला मंत्री - फोटो : self

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद दूसरी बार योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ योगी सरकार के मंत्रिमंडल का चेहरा भी साफ हो गया है। योगी मंत्रिमंडल में 52 मंत्री बनाए गए। इनमें से कई नए हैं तो वहीं कुछ पुराने चेहरों को दोबारा मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। खास बात यह है कि सीएम योगी के मंत्रियों की लिस्ट में महिला राजनेताओं को भी शामिल किया गया है। यूपी को पांच महिला मंत्री मिली हैं। जिसमें से एक स्वतंत्र प्रभार और तीन राज्य मंत्री है। अब यूपी का नेतृत्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ये पांत महिला मंत्री भी करेंगी। इन महिला राजनेताओं ने यूपी की सत्ता में आने और मंत्री पद पाने के लिए काफी संघर्ष किया है। जनता ने इन्हें अपने नेता के तौर पर चुना। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन महिला नेताओं के कंधों पर प्रदेश और सत्ता की जिम्मेदारी देते हुए मंत्री बनाया। चलिए जानते हैं योगी सरकार की इन पांच महिला मंत्रियों के बारें में। कैसा रहा इनका राजनीतिक जीवन? बेबीरानी मौर्य से लेकर गुलाब देवी समेत पांच महिलाओं के योगी सरकार 2.0 में मंत्री बनने तक के सफर के बारे में जानिए।

UP Female Ministers Know About Yogi Cabinet 2.0 Matri Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajani Tiwari
यूपी मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : Twitter

बेबी रानी मौर्य

 उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं बेबी रानी मौर्य ने यूपी विधानसभा चुनाव में आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनान लड़ा और जीत हासिल की। इसके पहले वह आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बेबी रानी मौर्य ने अगस्त 2021 में बतौर उत्तराखंड राज्यपा अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। बाद में पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया।

राजनीतिक जीवन और उपलब्धि

बेबी रानी मौर्य के नाम कई कई उपलब्धियां हैं। साल 2022 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में बेबी रानी मौर्य राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। उन्हें समाज रत्न,उत्तर प्रदेश रत्न और नारी रत्न सम्मान जैसे अवार्ड भी मिल चुके हैं।

UP Female Ministers Know About Yogi Cabinet 2.0 Matri Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajani Tiwari
गुलाब देवी - फोटो : facebook

गुलाब देवी- स्वतंत्र प्रभार 

चंदौसी विधानसभी सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विजय हुईं गुलाब देवी को योगी सरकार में स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। गुलाब देवी पहली बार 1991 में भाजपा के टिकट से विधायक बनी थीं। 1996 में उन्होंने दोबारा चुनाव  जीता। वह पांच बार विधायक रह चुकी हैं और भाजपा सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Female Ministers Know About Yogi Cabinet 2.0 Matri Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajani Tiwari
प्रतिभा शुक्ला - फोटो : instagram/PratibhaShuklaMla

प्रतिभा शुक्ला- राज्यमंत्री

विधानसभा चुनाव 2022 में कानपुर देहात से प्रतिभा शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तीसरी बार विधायक बनी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नीरज सिंह को हराकर सफलता हासिल की है। 2007 में भी वह विधायक बनी थीं। बाद में 2017 विधानसभा चुनाव में दूसरी और साल 2022 में तीसरी बार उन्होंने जीत हासिल की। उनके पति अनिल शुक्ल बसपा से सांसद और विधायक रह चुके हैं। बाद में पति ने भाजपा ज्वाइन कर ली। प्रतिभा शुक्ला साल 2007-2009 तक लोक लेखा समिति की सदस्य रह चुकी हैं। बाद में 2009 से 2012 में महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सदस्य रहीं। 

विज्ञापन
UP Female Ministers Know About Yogi Cabinet 2.0 Matri Baby Rani Maurya Gulab Devi Pratibha Shukla Rajani Tiwari
विजय लक्ष्मी गौतम - फोटो : facebook/VijayLaxmiMLA

विजय लक्ष्मी गौतम- राज्य मंत्री 

विजय लक्ष्मी गौतम ने साल 2012 में सलेमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि साल 2017 में वह सपा में शामिल हो गईं और सपा के टिकट पर उन्होंने देवरिया के सलेमपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इस हाल विधानसभा चुनाव से पहले ही उन्होंने दोबारा भाजपा का दामन थामा और जीत दर्ज कराई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed