फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kiran Mazumdar Shaw: शराब कंपनी से की करियर की शुरुआत, आज किरण मजूमदार हैं देश की सबसे बड़ी दवा उत्पादक कंपनी की मालिक

Thu, 24 Mar 2022 06:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 24 Mar 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
Kiran Mazumdar Shaw Life Story in hindi Indian Billionaire Entrepreneur and founder of Biocon company
किरण मजूमदार शाॅ - फोटो : instagram/kiranmazumdarshaw

भारत में कई महिलाएं हैं जो आज व्यापार व उद्योग जगत का बड़ा नाम हैं। वह देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में बड़े पद पर कार्यरत हैं। कोई किसी कंपनी और हजारों कर्मचारियों का सहारा है तो कोई महिला अपने यूनिक बिजनेस आइडिया के कारण दुनियाभर में मशहूर है। इसी कड़ी में देश की पहली स्वनिर्मित अरबपति महिला की बात करें तो किरण मजूमदार शाॅ का नाम सबसे पहले आएगा। फोर्ब्स सूची में भारत की पांचवी सबसे अमीर महिला घोषित किरण मजूमदार शाॅ ने अपने दम पर यह मुकाम बनाया है। किरण मजूमदार शाॅ भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं। ये दवा उत्पादन के क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1978 में हुई थी। उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। भारत की सबसे अमीर महिला किरण मजूमदार शाॅ की सफलता की कहानी जानिए।

Kiran Mazumdar Shaw Life Story in hindi Indian Billionaire Entrepreneur and founder of Biocon company
किरण मजूमदार शाॅ - फोटो : instagram/kiranmazumdarshaw

किरण मजूमदार का जीवन परिचय

भारत की जानी मानी उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ का जन्म 23 मार्च 1953 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था। उन्होंने बेंगलुरु के ही बिशप कॉटन गर्ल्स हाई स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की। जिसके बार बेंगलुरु विश्वविद्यालय से साल 1973 में बीएससी (जूलॉजी ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने वैलेरेट कॉलेज, मेलबर्न यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया से ‘मॉल्टिंग और ब्रूइंग’ विषय पर उच्च शिक्षा हासिल की।

Kiran Mazumdar Shaw Life Story in hindi Indian Billionaire Entrepreneur and founder of Biocon company
किरण मजूमदार शाॅ - फोटो : instagram/kiranmazumdarshaw

किरण मजूमदार का करियर

पढ़ाई के दौरान ही किरण मजूमदार शाॅ ने मेलबर्न के ही कार्लटोन और यूनाइटेड ब्रुअरीज, ब्रुअर, बैरेट ब्रदर्स और बर्स्टोन में बतौर प्रशिक्षु के रूप में काम किया। उसके बाद कुछ समय तक किरण ने कोलकाता के जूपिटर ब्रुअरीज लिमिटेड में तकनीकी सलाहकार के तौर पर भी काम किया। साल 1975-1977 तक उन्होंने बड़ौदा के स्टैंडर्ड मोल्डिंग कॉरपोरेशन में तकनीकी प्रबंधक पद पर कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Mazumdar Shaw Life Story in hindi Indian Billionaire Entrepreneur and founder of Biocon company
किरण मजूमदार शाॅ - फोटो : instagram/kiranmazumdarshaw
किरण मजूमदार का परिवार

किरण मजूमदार ने 45 साल की उम्र में साल 1998 में स्कॉटलैंड के मूल निवासी जॉन-शॉ से शादी कर ली। जॉन शॉ ‘बायोकॉन लिमिटेड’ के उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
Kiran Mazumdar Shaw Life Story in hindi Indian Billionaire Entrepreneur and founder of Biocon company
kiran biocon - फोटो : instagram/kiranmazumdarshaw

किरण मजूमदार और बायोकॉन लिमिटेड

किरण मजूमदार के जीवन का टर्निंग पाइंट बनी दवा उत्पादन कंपनी बायोकॉन लिमिटेड। किरण मजूमदार बायोकॉन लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की स्थापना किरण ने महज 1200 रुपये से 1978 में की थी। ये कंपनी एंजाइमों का विनिर्माण करने वाली भारत की पहली कंपनी थी, जो अमेरिका और यूरोप को दवा निर्यात करती थी। 1989 में बायोकॉन लिमिटेड भारत की पहली जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई। कंपनी एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए साल 2003 तक मानव इंसुनिल विकसित करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई। आज यह कंपनी 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी बन चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed