फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kalpana Chawla Birth Anniversary: कल्पना चावला कैसे पहुंची अंतरिक्ष तक? जानिए भारतीय मूल की पहली महिला एस्ट्रोनॉट के बारे में

Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Mar 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Kalpana Chawla Birth Anniversary Interesting Facts About Indian Origin Female Astronaut
कल्पना चावला जन्मदिन - फोटो : facebook

भारतीय मूल की महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो चुका है। कल्पना चावला अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली भारतीय मूल की महिला हैं। कल्पना ने एक सपना देखा था, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया। कम उम्र में अंतरिक्ष तक पहुंची। एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कल्पना ने भारत का नाम और मान विदेश से लेकर अंतरिक्ष तक बढ़ाया। यहां तक की अपने जीवन के आखिरी पल में भी वह एक यान में सवार थीं, जो अंतरिक्ष के सफर के लिए निकल रहा था। यह एक बहुत बड़ी क्षति थी कि कोलंबिया स्पेस शटल के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक होनहार भारतीय महिला की उड़ान हमेशा के लिए रुक गई। कल्पना चावला दुनिया की हर महिला के लिए एक मिसाल बन गईं। अंतरिक्ष, महिला एस्ट्रोनॉट का नाम जब भी आएगा कल्पना चावला का नाम जरूर याद किया जाएगा। आज ही के दिन अंतरिक्ष पर जाने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का जन्मदिन हुआ था। कल्पना चावला के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में रोचक बातें। 

Kalpana Chawla Birth Anniversary Interesting Facts About Indian Origin Female Astronaut
कल्पना चावला जन्मदिन - फोटो : facebook

कल्पना चावला का बचपन और शिक्षा

महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को हुआ था। कल्पना के पिता बनारसी लाल और मां का नाम संज्योती चावला था। घर में सबसे छोटी कल्पना कम उम्र से ही अंतरिक्ष, फ्लाइट आदि के सपने देखने लगी थीं। अपने भाई बहनों में सबसे छोटी कल्पना ने शुरुआती शिक्षा करनाल के ही टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। वह विज्ञान में बचपन से रुचि रखती थीं। बड़े होने पर उन्होंने फ्लाइट इंजीनियर बनने का सपना देखा और इस सपने को पूरा करने लिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।

Kalpana Chawla Birth Anniversary Interesting Facts About Indian Origin Female Astronaut
कल्पना चावला जन्मदिन - फोटो : facebook/Rajendra4BJP/

कल्पना चावला का सपना और करियर 

इसके बाद कल्पना आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। जब कल्पना देश छोड़कर अमेरिका गईं तो वह मात्र 20 साल की थीं। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से दो साल की अवधि में कल्पना ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 1986 में कल्पना ने दूसरी मास्टर्स डिग्री हासिल की। फिर 1988 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद कल्पना को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस मिल गया और वह एक सर्टिफाइड फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बन गईं। इस दौरान कल्पना ने फ्रांस के जान पियरे से शादी की, जो खुद भी एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे। इसके बाद कल्पना ने 1993 में नासा में पहली बार अप्लाई किया लेकिन उनके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalpana Chawla Birth Anniversary Interesting Facts About Indian Origin Female Astronaut
कल्पना चावला जन्मदिन - फोटो : Facebook

स्पेस पर जाने का मौका

1995 में कल्पना को फिर मौका मिला और इस बार नासा ने अंतरिक्ष यात्री के तौर पर कल्पना चावला का चयन किया। पूरी तैयारी और ट्रेनिंग के बाद आखिरकार 1998 में कल्पना को अंतरिक्ष में पहली बार उड़ान का मौका मिला। इस दौरान कल्पना ने अंतरिक्ष में 372 घंटे बिताए। जिसके बाद वह अंतरिक्ष पर जाने वाली भारत की पहली महिला बन गईंं।

विज्ञापन
Kalpana Chawla Birth Anniversary Interesting Facts About Indian Origin Female Astronaut
कल्पना चावला जन्मदिन - फोटो : facebook

कल्पना चावला का निधन

कल्पना अपने सपनों और उड़ान को यहीं रोकना नहीं चाहती थीं। साल 2000 में उनका दोबारा अंतरिक्ष यात्रा के लिए चयन हुआ। 16 जनवरी 2003 को कोलंबिया फ्लाइट STS 107 ने उड़ान भरी लेकिन 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिशन फेल हो गया और यान में सवाल सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक कल्पना चावला भी थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed