फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pallavi Patel: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को चुनाव में हराने वाली पल्लवी पटेल के बारे में जानिए ये रोचक बातें

Mon, 14 Mar 2022 03:50 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Mar 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
Pallavi Patel Who Defeated Deputy CM Kp Maurya Know All Details Here About Pallavi Patel
पल्लवी पटेल का राजनीतिक सफर - फोटो : instagram/drpallavipatel1

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की जीत हुई है लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद एक महिला का नाम लगातार चर्चा में है। यह महिला समाजवादी पार्टी के टिकट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़ी थी। डिप्टी सीएम के समर्थन और इस महिला के खिलाफ मोदी सरकार की एक मंत्री तक चुनाव प्रचार करने पहुंचीं। इस सीट पर केशव प्रसाद मौर्य के अलावा 18 अन्य प्रत्याशियों से उनकी टक्कर थी लेकिन जब वोटों की गिनती खत्म हुई तो परिणाम चौंकाने वाले थे। इस महिला ने भाजपा लहर में भी केशव प्रसाद मौर्य को भारी मतों से हरा दिया। यहां बात हो रही है कौशांबी के सिराथू विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कराने वाली महिला प्रत्याशी पल्लवी पटेल की। अपनी दमदार जीत के साथ पल्लवी पटेल ने राजनीति में अपना दमखम दिखा दिया। चलिए जानते हैं आखिर पल्लवी पटेल कौन हैं? कैसा है पल्लवी पटेल का राजनीतिक करियर और जानिए सिराथू विधानसभा सीट पर पल्लवी पटेल की जीत कहानी।

Pallavi Patel Who Defeated Deputy CM Kp Maurya Know All Details Here About Pallavi Patel
पल्लवी पटेल का राजनीतिक सफर - फोटो : instagram/drpallavipatel1

पल्लवी पटेल का जीवन परिचय

केशव प्रसाद मौर्य को हराने वाली पल्लवी पटेल एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। मोदी कैबिनेट मंत्री और अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का नाम तो हर कोई जानता है लेकिन पल्लवी पटेल कोई और नहीं, बल्कि भाजपा समर्थक अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं। पल्लवी पटेल का जन्म साल 1980 में यूपी के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अपना दल के संस्थापक सोने लाल पटेल और माता कृष्णा पटेल हैं। पल्लवी अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं।

Pallavi Patel Who Defeated Deputy CM Kp Maurya Know All Details Here About Pallavi Patel
पल्लवी पटेल का राजनीतिक सफर - फोटो : instagram/drpallavipatel1

पल्लवी पटेल की शिक्षा

सोने लाल पटेल की बेटी पल्लवी विज्ञान की छात्रा रही हैं। उन्होंने बायो-टेक्नोलॉजी में स्नातक किया है। इसके अलावा सब्जियों और फलों में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pallavi Patel Who Defeated Deputy CM Kp Maurya Know All Details Here About Pallavi Patel
पल्लवी पटेल का राजनीतिक सफर - फोटो : facebook

पल्लवी पटेल का राजनीतिक जीवन

पिता सोने लाल के निधन से पहले साल 2008 में ही पल्लवी पटेल राजनीति में कदम रख चुकी थीं लेकिन 2009 में सोने लाल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पल्लवी राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हो गईं। जब मां कृष्णा पटेल ने अपना दल पार्टी की कमान संभाली तो अनुप्रिया पटेल को पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। इसके बाद साल 2014 में पल्लवी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। लेकिन अनुप्रिया ने इस फैसले का विरोध किया। परिवार में कलह के बाद अनुप्रिया पटेल ने मां का साथ छोड़ दिया और साल 2016 में पार्टी दो खंड में बट गई। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Pallavi Patel Who Defeated Deputy CM Kp Maurya Know All Details Here About Pallavi Patel
पल्लवी पटेल का राजनीतिक सफर - फोटो : instagram/drpallavipatel1

पल्लवी पटेल की उपलब्धि

अनुप्रिया पटेल ने भाजपा के साथ गठबंधन किया तो पल्लवी पटेल ने इस साल सपा के साथ गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव में उतरीं। उनके सामने केशव प्रसाद मौर्य समेत 18 प्रत्याशी थे। पल्लवी ने साइकिल के सिंबल से पर्चा दाखिल किया। छोटी बहन अनुप्रिया उनके खिलाफ कौशांबी में चुनाव प्रचार करने भी पहुंची लेकिन पल्लवी पटेल ने 7477 वोटों से केशव प्रसाद मौर्य को हरा दिया। उन्हें चुनाव में 1,05,838 वोट मिले और केशव प्रसाद मौर्य को 98361 वोट मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed