फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anupriya Patel: पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहीं अनुप्रिया पटेल के बारे में जानें रोचक बातें

Thu, 10 Mar 2022 02:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Mar 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
Anupriya Patel Life Story Apna Dal S President Anupriya Patel Biography in Hindi
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। सभी की नजरें राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और सीटों पर है। किसकी जीत होगी और किसकी हार इसका पता भी कुछ देर में चल जाएगा। राजनीति में सत्ता परिवर्तन, हार जीत तो होती ही रहती है लेकिन किसी दल विशेष का नेतृत्वकर्ता कैसा है और वह किस तरह के अपनी पार्टी को सत्ता में लाने व जनता के बीच लोकप्रिय करने की कवायद में लगा रहता है, यह मायने रखता है। राजनीति में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ी हैं। महिलाएं सत्ता संभाल रही हैं तो वहीं राजनीतिक दल का नेतृत्व भी कर रही हैं। इन्हीं में से एक नाम है अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का। अनुप्रिया पटेल मोदी सरकार में मंत्री हैं।  चलिए जानते हैं मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाली महिला नेता अनुप्रिया पटेल के बारे में, राजनीति में क्या है उनकी उपलब्धि ?

Anupriya Patel Life Story Apna Dal S President Anupriya Patel Biography in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : twitter

अनुप्रिया पटेल का जीवन परिचय

अनुप्रिया पटेल भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं। साल 2014 में जब मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आईं थीं, तब अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। अनुप्रिया पटेल एक राजनीतिक परिवार से आती हैं।

Anupriya Patel Life Story Apna Dal S President Anupriya Patel Biography in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल का बचपन और परिवार

मोदी कैबिनेट में मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में 28 अप्रैल 1981 को हुआ था। अनुप्रिया पटेल के पिता का नाम सोने लाल पटेल है। सोने लाल पटेल यूपी में अपना दल राजनीतिक पार्टी के संस्थापक थे। अनुप्रिया पटेल ने मनोविज्ञान में परास्नातक किया है और एमबीए की डिग्री हासिल की। उनकी तीन बहनें और हैं। पिता की मौत पर अनुप्रिया और उनकी तीनों बहनों ने सोनेलाल की अर्थी को कंधा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupriya Patel Life Story Apna Dal S President Anupriya Patel Biography in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : amar ujala

अनुप्रिया पटेल का राजनीतिक करियर

राजनीतिक परिवार से होने के बाद भी अनुप्रिया पटेल राजनीति में नहीं आना चाहती थीं लेकिन उनके पिता सोने लाल पटेल की अचानक मौत के बाद अनुप्रिया पटेल ने राजनीति में कदम रखा और पिता की पार्टी संभाली। सोने लाल पटेल अपने दौर के बड़े नेताओं में शामिल थे। उन्हें बहुजन समाज पार्टी के संस्थापकों में भी गिना जाता है। लेकिन मायावती से मतभेद के बाद उन्होंने अपना दल की स्थापना की। जब 28 साल की अनुप्रिया ने राजनीति में कदम रखा तो उन्हें पिता की पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। उन दिनों अनुप्रिया की मां कृष्णा पटेल पार्टी की कमान संभाल रही थीं।  लेकिन आगे चलकर परिवार में तनाव हो गया और पार्टी दो भागों में बंट गई। अनुप्रिया ने अपना दल (एस) बना लिया।

विज्ञापन
Anupriya Patel Life Story Apna Dal S President Anupriya Patel Biography in Hindi
अनुप्रिया पटेल - फोटो : ANI

अनुप्रिया पटेल की उपलब्धि

अनुप्रिया पटेल ने साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में वाराणसी से करीबी रोहनिया विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। वहीं साल 2014 में उनकी पार्टी ने भाजपा से गठबंधन कर लिया। अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर से भी सांसद बनीं। जब वह सांसद बनी तो रोहनिया सीट खाली हो गई। बाद में उनकी मां ने रोहनिया से चुनाव लड़ा। लेकिन अनुप्रिया चाहती थीं कि उनके पति इस सीट से खड़े हों। कृष्णा की हार के बाद पारिवारिक विवाद बढ़ गया और इस कारण उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया लेकिन तब तक अनुप्रिया कैबिनेट में मंत्री बन चुकी थीं। उनकी अपनी पहचान बन गई। उन्होंने साल 2016 में खुद की पार्टी अपना दल (एस) बना ली। साल 2018 में वह इस पार्टी की अध्यक्ष बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed