फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women Day 2022: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान

Tue, 08 Mar 2022 12:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 08 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
International Women Day 2022 Know These 5 Women Who Made Indian Army Proud
भारतीय सेना में महिलाएं - फोटो : PTI

वो दौर गए, जब महिलाओं को कमजोर कहा जाता था। आज की महिलाएं भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत हो चुकी हैं। वह केवल परिवार की देखभाल करने वाली मां, पत्नी या बहु नहीं रहीं बल्कि देश और समाज की रक्षक बन गई हैं। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा के लिए युद्ध करने को भी तैयार रहती हैं। लेकिन आज की महिलाओं में ये जोश भरने, उनके लिए घर की चारदीवारी से निकल सीमा सुरक्षा के लिए वर्दी पहनने का रास्ता साफ करने में कुछ महिलाओं का ही बड़ा योगदान है। देश की सेना में आज कई महिलाएं शामिल हैं। कई महिलाएं भारतीय वायुसेना के दमदार लड़ाकु विमान उड़ाने तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं। कई महिलाएं नौसेना की वर्दी में भारत का गौरव बन गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की उन साहसी महिलाओं के बारे में जान लीजिए, जिन्होंने देश की सेना में शामिल होकर न केवल देश की मान बढ़ाया, बल्कि हर एक लड़की के लिए आदर्श बन गईं। 


 
International Women Day 2022 Know These 5 Women Who Made Indian Army Proud
भारतीय सेना में महिलाएं-पुनीता अरोड़ा - फोटो : twitter

पुनीता अरोड़ा- पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल

आज भले ही भारतीय सेना में कई महिला अधिकारी हों लेकिन भारतीय नौसेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा थीं। उनका जन्म 13 अक्तूबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में हुआ था। साल 2004 में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने की उपलब्धि पुनीता अरोड़ा था। उन्होंने 36 साल नौसेना में सेवा दी और इस दौरान कुल 15 पदक प्राप्त किए।

International Women Day 2022 Know These 5 Women Who Made Indian Army Proud
भारतीय सेना में महिलाएं- शहीद किरण शेखावत - फोटो : अमर उजाला

किरण शेखावत -पहली महिला शहीद

भारतीय सेना की महिलाओं का जिक्र होगा तो 1 मई 1988 को राजस्थान के सेफरागुवार में जन्मी किरण शेखावत का नाम जरूर लिया जाता रहेगा। शादी के बाद हरियाणा की बहू लेफ्टिनेंट किरण शेखावत देश के लिए ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। गोवा में साल 2015 को 24 मार्च की रात डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत शहीद हो गई थीं। उनकी साल 2010 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुई थी और सेना में पांच साल की सेवा के बाद वह शहीद हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Women Day 2022 Know These 5 Women Who Made Indian Army Proud
भारतीय सेना में महिलाएं- पद्मावती बंदोपाध्याय - फोटो : twitter

पद्मावती बंदोपाध्याय- पहली महिला एयर मार्शल

भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल होने का गौरव पद्मावती बंधोपाध्याय को मिला। पद्मावती 1968 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। 34 साल कार्यरत रहने के बाद उन्हें साल 2002 में एयर वाइस मार्शल के पद पर तैनाती हुई।

विज्ञापन
International Women Day 2022 Know These 5 Women Who Made Indian Army Proud
भारतीय सेना में महिलाएं-दिव्या अजित कुमार - फोटो : facebook

दिव्या अजित कुमार- स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त पहली महिला कैडेट

मात्र 21 साल की उम्र में सेना की स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल करने वाली पहली महिला कैडेट का नाम दिव्या अजित कुमार है। कप्तान दिव्या अजित कुमार को सितंबर 2010 में सेना के वायु रक्षा कोर में नियुक्त किया गया था।



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed