फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Chaitra Navratri 2024: नौ भारतीय उद्योगपति महिलाएं, जो बड़ी कंपनियों का संभाल रही हैं कार्यभार

Fri, 12 Apr 2024 09:11 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 12 Apr 2024 09:11 AM IST
सार

कई दिग्गज महिलाएं व्यापार और औद्योगिक जगत में अपना परचम लहरा रही हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं 9 उद्योगपति महिलाओं के बारे में, जो बड़ी कंपनियों में हैं उच्च पदों पर।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Top 9 Indian Business Women In India Who Are handling Campanies
उद्योगपति महिला - फोटो : amar ujala

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। नवरात्रि देवी मां की उपासना का पर्व है। नारी शक्ति का प्रतीक है। हर नारी में देवी मां का कोई न कोई स्वरूप समाहित होता है। मां अन्नपूर्णा से लेकर जगत जननी, लक्ष्मी स्वरूपा और मां सरस्वती समेत मां के सभी स्वरूपों को एक महिला में देखा जा सकता है। नवरात्रि का पर्व मनाने का केवल धार्मिक महत्व नहीं। इसका सामाजिक कारण महिलाओं के देवी स्वरूप को सम्मान देना और उनके महत्व को समझना है। 



भारत की नारी की बात करें तो वह एक गृहणी के रूप में घर परिवार संभालती हैं, घर से बाहर कई क्षेत्रों में अहम भूमिका में हैं। राजनीति से मनोरंजन, खेल से उद्योग जगत तक महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कई दिग्गज महिलाएं व्यापार और औद्योगिक जगत में अपना परचम लहरा रही हैं और उच्च पदों पर कार्यरत हैं। आइए जानते हैं 9 उद्योगपति महिलाओं के बारे में, जो बड़ी कंपनियों में हैं उच्च पदों पर।  

Chaitra Navratri 2024 Top 9 Indian Business Women In India Who Are handling Campanies
विनीता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विनीता सिंह

टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर विनीता सिंह को देखा होगा। विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह संस्थापक हैं। शुगर काॅस्मेटिक एक ब्यूटी ब्रांड है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्हें एक करोड़ रुपये की जाॅब ऑफर का प्लेसमेंट मिला, लेकिन विनीता सिंह ने इस जॉब ऑफर को ठुकरा कर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की। पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर बिजनेस की शुरुआत की।

Chaitra Navratri 2024 Top 9 Indian Business Women In India Who Are handling Campanies
नमिता थापर - फोटो : instagram/namitathapar

नमिता थापर

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की सीईओ नमिता थापर एक पेशेवर व्यवसायी हैं। नमिता थापर शार्क टैंक इंडिया रिएलिटी शो में जज के तौर पर नजर आईं थीं। नमिता इनक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक और सीईओ भी हैं। पुणे से ग्रेजुएशन करने के बाद नमिता ने आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री हासिल की। नॉर्थ कैरोलिना स्थित ड्यूक यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और फार्मास्युटिकल्स कंपनी का संचालन शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Top 9 Indian Business Women In India Who Are handling Campanies
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5

फाल्गुनी नायर

नायका एक ब्यूटी स्टार्टअप है, जिसकी फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर हैं। नायका के प्रोडक्ट को लगभग हर लड़की जानती है और इस्तेमाल करती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। उसके बाद एएफ फर्ग्यूसन एंड कंपनी से करियर की शुरुआत की। कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर भी कार्यरत रहीं। फिर फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2024 Top 9 Indian Business Women In India Who Are handling Campanies
लीना नायर - फोटो : Twitter/LeenaNairHR

लीना नायर

फ्रांस के प्रसिद्ध फैशन और लग्जरी ब्रांड चैनल की सीईओ एक भारतीय महिला है, जिनका नाम लीना नायर है। लीना नायर महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली हैं। साल 2013 में लंदन शिफ्ट होने के बाद उन्होंने यहीं से यूनिलीवर में चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर के पद पर कार्य किया। बाद में चैनल की सीईओ बनीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed