फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Smriti Mandhana: भारत का नाम रोशन कर रहीं स्मृति मंधाना, जानें इस महिला क्रिकेटर की उपलब्धियां

Mon, 18 Jul 2022 11:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Smriti Mandhana Birthday Special Know Her Achievement and Success Story in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCI

Smriti Mandhana  Birthday Special: भारत में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं। भारतीय पुरुष क्रिकेटरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय क्रिकेट का दमखम दिखाया, हालांकि ये खेल केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है। देश में क्रिकेट की महिला टीम भी है। शुरुआत में भारतीय महिला क्रिकेट को पुरुषों के समान नहीं दर्जा नहीं मिला था लेकिन महिला खिलाड़ियों ने ही शानदार प्रदर्शन के साथ महिला क्रिकेट टीम को भी वह पहचान दिलाई, जो उन्हें मिलनी चाहिए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक स्तर पर पहुंचने में कई खिलाड़ियों की मेहनत शामिल है। इन्हीं में से एक हैं स्मृति मंधाना। आज स्मृति मंधाना का जन्मदिन है। स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में स्मृति मंधाना का नाम शामिल है। जन्मदिन पर जानिए भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की उपलब्धियों के बारे में।

Cricketer Smriti Mandhana Birthday Special Know Her Achievement and Success Story in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCI

स्मृति मंधाना का जीवन परिचय

भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं। वह भारत की नेशनल महिला क्रिकेट टीम की प्लेयर हैं। साल 2017 के महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में मंधाना ने दो शतक लगाए थे। स्मृति मंधाना का जन्म मुंबई में 18 जुलाई 1996 को हुआ था। उनके पिता का नाम श्रीनिवास और माता स्मिता है। स्मृति मंधाना के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है, जिनका नाम श्रवण मंधाना है। जब मंधाना दो साल की थीं तो उनका पूरा परिवार सांगली के माधव नगर शिफ्ट हो गया था।

Cricketer Smriti Mandhana Birthday Special Know Her Achievement and Success Story in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया

स्मृति मंधाना की शिक्षा

माधवनगर में ही स्मृति मंधाना ने अपनी शुरुआती शिक्षा हासिल की। वह बचपन से ही स्पोर्ट्स में रूचि रखती थीं। उन्होंने अपनी रूचि को करियर बनाते हुए क्रिकेट की राह चुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Smriti Mandhana Birthday Special Know Her Achievement and Success Story in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCI

क्रिकेट में स्मृति मंधाना का करियर

बचपन में स्मृति अपने भाई के साथ क्रिकेट खेला करती थीं। उन दिनों स्मृति मंधाना भाई अंडर 15 टीम में खेलते थे। स्मृति मंधाना ने भाई की राह पर चलते हुए क्रिकेट में करियर बनाने की ठान ली और ट्रेनिंग शुरू कर दी। परिवार ने भी उनका मनोबल बढ़ाया। महज 11 साल की उम्र में स्मृति मंधाना का अंडर 19 टीम में चयन हो गया।  

विज्ञापन
Cricketer Smriti Mandhana Birthday Special Know Her Achievement and Success Story in Hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : twitter@BCCI

स्मृति मंधाना की जीत

साल 2013 में स्मृति मंधाना ने घरेलू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 150 गेंदों पर 224 रन बनाएं। स्मृति मंधाना एकदिवसीय मैच में स्मृति दोहरा शतक लगाकर पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। बाद में साल 2016 में स्मृति मंधाना ने इंडिया रेड की तरफ से वुमन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए खेलते हुए तीन अर्धशतक बनाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed