नीता-ईशा अंबानी तक को साड़ी पहना चुकी ये महिला, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉली जैन बैंगलुरू में पली बढ़ी थी लेकिन उनकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई जहां पर सिर्फ सा़ड़ी पहनते थे। ससुराल में साड़ी पहनने की मजबूरी ने उन्हें साड़ी पहनने का एक्सपर्ट बना दिया। ससुराल में साड़ी पहनने के दौरान वो तरह-तरह की स्टाइल करती थीं। जिसकी लोग अक्सर ही तारीफ करते थे। डॉली के प्रोफेशनल करियर चुनने का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है।
डॉली एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं। जहां पर उन्होंने दुल्हन के बहुत ही भारी दुपट्टे को सेट करने में मदद की। इस लहंगे के डिजाइनर संदीप खोसला थे। जो डॉली के हुनर से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद संदीप उन्हें अक्सर ही सेलिब्रेटीज को साड़ी या लहंगे पहनाने के लिए नाम सुझा दिया करते थे। लेकिन डॉली को इसे प्रोफेशनल करियर चुनने की सलाह अभिनेत्री श्रीदेवी ने दी। जब डॉली श्रीदेवी को साड़ी पहनाने में मदद कर रहीं थीं तो उन्होंने कहा कि तुम्हें इसे करियर के रूप में चुनना चाहिए।
इसके बाद डॉली ने इसे करियर के रूप में चुनने का फैसला किया। 15 सालों में डॉली ने बहुत सारे सितारों से लेकर नेताओं को साड़ी पहनाई है। वो बताती हैं कि हर रोज वो मैनीक्वीन को साड़ी और दुपट्टा पहनाने का वैसा ही अभ्यास करती हैं जैसे एक संगीतकार रियाज करता है। डॉली ने स्मृति ईरानी से लेकर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता तक को साड़ी पहनाई है। वहीं ईशा अंबानी, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा भी दुल्हन के लिबास में डॉली की मदद से तैयार हुई हैं।
डॉली जैन की साड़ी बांधने की फीस लगभग 25 हजार से दो लाख तक होती है। वहीं बता दें कि डॉली ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है जो कि 125 अलग स्टाइल में साड़ी बांधने का था। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उन्होने 325 साड़ियों को अलग तरीके से बांधा है। डॉली को एक साड़ी बांधने में करीब 18.5 सेकेंड लगते हैं।

कमेंट
कमेंट X