सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एम्मा रादुकानू: 18 साल की उम्र में रचा इतिहास, जानिए इस महिला टेनिस खिलाड़ी के बारें में सबकुछ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Sep 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Emma Raducanu British Tennis Player Won US Open Know About her
एम्मा रादुकानू के बारे में जानें - फोटो : Instagram/usopen

लड़कियों को मौका मिले तो वे देश का नाम रौशन करने से नहीं चूकतीं, ये बात भारत समेत तमाम देशों की महिला एथलेटिक्स पर सटीक बैठती है। भारत की मीरा बाई चानू हों या पीवी सिंधु, महिला खिलाड़ियों ने साबित किया है कि लड़कियां स्पोर्ट्स में भी किसी से कम नहीं हैं। इसी कड़ी में एक और महिला खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है, जिसने कम उम्र में अपनी एतिहासिक जीत के बाद न केवल अपने देश का मान बढ़ाया बल्कि हर लड़की के लिए एक मिसाल बन गईं। यहां बात ब्रिटेन की टेनिस स्टार एम्मा रादुकानू की हो रही है। एम्मा रादुकानू ने यूएस ओपन 2021 में दिग्गज खिलाड़ियों को हरा कर 53 साल बाद ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीती है। इस पूरी सीरीज में एम्मा चर्चा में बनी रहीं। चलिए जानते हैं कि एम्मा रादुकानू कौन हैं, क्या है इनकी उपलब्धि, कैसे पहुंचीं इस मुकाम तक?

Trending Videos
Emma Raducanu British Tennis Player Won US Open Know About her
एम्मा रादुकानू के बारे में जानें - फोटो : instagram/emmaraducanu

कौन हैं एम्मा रादुकानू

एम्मा ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। एम्मा रादुकानू 18 साल की हैं। एम्मा का जन्म 13 नवंबर 2002 में टोरंटो, कनाडा में हुआ था। एम्मा रादुकानू के माता पिता का नाम इयान और रिनी रोमानिया है, जो बुखारेस्ट के रहने वाले हैं। हालांकि बाद में वे कनाडा शिफ्ट हुए और यहीं एम्मा रादुकानू का जन्म हुआ। बाद में जब एम्मा दो साल की हुईं तो उनका परिवार ब्रिटेन में बस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Emma Raducanu British Tennis Player Won US Open Know About her
एम्मा रादुकानू के बारे में जानें - फोटो : Instagram/usopen

एम्मा रादुकानू की एतिहासिक जीत 

इस महिला ब्रिटिश खिलाड़ी की जीत कई मायने में अहम है। यूएस ओपन में एम्मा रादुकानू के नाम कई उपलब्धियां हुईं। सबसे पहले तो एम्मा 1968 के बाद यूएस ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला हैं। बता दें कि इसके पहले साल 1968 यूएस ओपन में वर्जिनिया वेड ने ब्रिटेन के लिए खिताब जीता था। वहीं 1977 में ब्रिटेन के लिए ग्रैंड स्लैम जीतने वाली आखिरी महिला विंबलडन थीं। 

Emma Raducanu British Tennis Player Won US Open Know About her
एम्मा रादुकानू के बारे में जानें - फोटो : instagram/emmaraducanu

एम्मा रादुकानू की जीत की एक और खास वजह 

एम्मा की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि रादुकानू ने यूएस ओपन में अभी तक अपने सभी 18 सेट जीते हैं। इसमें क्वालिफाइंग दौर के तीन और मुख्य ड्रॉ के छह मैच शामिल हैं। इस एतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एम्मा छा गईं हैं। 

विज्ञापन
Emma Raducanu British Tennis Player Won US Open Know About her
एम्मा रादुकानू के बारे में जानें - फोटो : instagram/emmaraducanu

एम्मा रादुकानू के मुकाबले की रोचक बात 

यूएस ओपन में ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के लिए एम्मा रादुकानू के मुकाबले की एक रोचक बात भी है। एम्मा का मुकाबला लीलह से था, जो 19 साल की हैं। 1999 के बाद यूएस ओपन के फाइनल में दो युवा खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ है। इसके पहले 17 साल की सेरेना और 18 साल की मार्टिना ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के लिए आमने सामने आई थीं। एक खास बात ये भी हैं कि एम्मा की प्रतिद्वंदी लीलह कनाडा की ओर से खेल रही थीं और एम्मा का जन्म भी कनाडा में ही हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed