फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jaya Prada: ऐसा रहा फिल्मों से राजनीति तक का सफर, जानिए जया प्रदा के जीवन से जुड़ी रोचक बातें

Sun, 03 Apr 2022 12:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Apr 2022 12:52 PM IST
विज्ञापन
Famous Actress Jaya Prada Indian Film Actress To Politician Know Interesting Facts In Hindi
जया प्रदा - फोटो : Instagram@jayapradaofficial

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जिसने 80 और 90 के दशक में अपने करियर की बेहतरीन फिल्में दी, लेकिन एक दौर ऐसा आया, जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर से दूरी बना ली। उनकी दोबारा वापसी एक नेता के तौर पर हुई। फिल्मी कहानी की तरह इस अभिनेत्री की असल जिंदगी भी रोमांस, एक्शन, ड्रामा से भरपूर रही। यह कहानी है खूबसूरत अदाकारा और राजनेता जयाप्रदा की। जयाप्रदा आज जन्मदिन है। अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया प्रदा आज अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। 13 साल की उम्र में इंडस्ट्री में शामिल हो चुकीं जया प्रदा ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से उस दौर में टाॅप अभिनेत्रियों की लिस्ट में जगह बना ली थी। लेकिन फिल्मी करियर में सफलता हासिल करने वाली जयाप्रदा की निजी जिंदगी उनकी सफर और खुशहाल नहीं हो पाई। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई विवाद हैं। बाद में जयाप्रदा ने राजनीति में सक्रिय हो गईं। उनके जन्मदिन के मौके पर जया प्रदा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जान लें।

Famous Actress Jaya Prada Indian Film Actress To Politician Know Interesting Facts In Hindi
जया प्रदा - फोटो : instagram

जयाप्रदा का जीवन परिचय

जयाप्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी था। जयाप्रदा के पिता का नाम कृष्णा राव था, जो कि तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जब जया प्रदा 13 साल की थीं, तो उन्होंने अपने स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में एक डांस परफॉर्म किया था। उस कार्यक्रम में एक फिल्म निर्देशक भी शामिल हुए, जिन्होंने जया प्रदा को नोटिस किया और अपनी तेलुगू फिल्म 'भूमि कोसम' में एक सीन का ऑफर किया। यहां से जया के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने भूमि कोसम फिल्म में तीन मिनट का डांसिंग सीन किया था, जिसके लिए उन्हें उस दिनों मात्र 10 रुपये मिले थे।

Famous Actress Jaya Prada Indian Film Actress To Politician Know Interesting Facts In Hindi
जया प्रदा - फोटो : instagram

जया प्रदा का फिल्मी करियर

उनका फिल्मी करियर 80-90 के दशक में काफी बुलंदियों पर रहा। जया प्रदा ने 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। उस दौर के लगभग सभी बड़े सितारों के साथ जया प्रदा बड़े पर्दे पर नजर आईं। जितेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ उनकी सफल जोड़ी बनी। श्रीदेवी के साथ भी जया प्रदा ने लगभग एक दर्जन फिल्मों में अभिनय किया। हालांकि श्रीदेवी उस दौर में जया प्रदा की प्रतिद्वंदी हुआ करती थीं। उन दोनों के बीच कई सालों तक बातचीत नहीं हुई थी। साल 2002 में आधार फिल्म से जया प्रदा ने मराठी फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने लगभग सात भाषाओं में फिल्में की हैं। इतना ही नहीं जया प्रदा चेन्नई में एक थियेटर की मालकिन भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Actress Jaya Prada Indian Film Actress To Politician Know Interesting Facts In Hindi
जया प्रदा - फोटो : Instagram@jayapradaofficial

जया प्रदा की शादी और निजी जीवन

भले ही जया प्रदा ने अपने करियर में सफलता का भरपूर स्वाद लिया लेकिन उनका निजी जीवन विवादों में रहा। जब उनका करियर चरम पर था, उस समय अचानक जयाप्रदा ने साल 1986 में श्रीकांत नहाटा से शादी कर ली। खास बात यह थी कि जिस शख्स से जयाप्रदा ने शादी की थी वह पहले से शादीशुदा था। श्रीकांत नहाटा ने अपनी पहली पत्नी से अलग नहीं हुए थे। जया से शादी के बाद भी उन्होंने अपनी पहली बीवी से बच्चे पैदा किए। जया के पति और उनकी सौतन खुशी खुशी अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे। वहीं जया प्रदा की कोई संतान नहीं थी। वह बाद में श्रीकांत से नहाटा से अलग हो गईं।

विज्ञापन
Famous Actress Jaya Prada Indian Film Actress To Politician Know Interesting Facts In Hindi
जया प्रदा - फोटो : instagram

जया प्रदा का राजनीतिक करियर

1994 में जयाप्रदा एनटी रामाराव के कहने पर तेलुगू देसम पार्टी में शामिल हो गईं। हालांकि साल 2000 में जयाप्रदा ने तेदेपा छोड़ दी और समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। कहा जाता है कि सपा में जयाप्रदा को लाने का श्रेय अमर सिंह को जाता है। जया और अमर सिंह की दोस्ती भी राजनीतिक गलियारे में लगातार बनी रहती थी। जब अमर सिंह सपा से अलग हुए तो जयाप्रदा ने भी पार्टी छोड़ दी और लोकदल पार्टी में शामिल हो गईं। हालांकि बाद में वह फिर समाजवादी पार्टी में आ गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed