International Women's Day 2023 Wishes: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है। महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग हैं, जिनकी भूमिका परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण और विकास में अतुलनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। हालांकि महिलाओं के इतने प्रयास के बाद भी उनकी स्थिति समाज में पुरुषों की तुलना में कमतर ही है। आज भी बहुत सी महिलाएं हैं, जिन्हें अपने अधिकारों के बारे में पता नहीं। कई क्षेत्रों में नौकरीपेशा महिलाओं से लेकर मजदूर महिलाओं तक को समान कार्य के लिए पुरुषों से कम मेहनताना दिया जाता है। समान अवसर, सम्मान और अधिकार न मिल पाने के कारण स्त्री को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। इसी स्थिति को मजबूत बनाने, उनको समान अवसर दिलाने और योग्य महिलाओं के योगदान के लिए उनके सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस के मौके पर परिवार संभालने वाली मां-पत्नी, महिला दोस्तों और कार्यालय में काम करने वाली महिला सहकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं। यहां से आप महिला दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश डाउनलोड कर सकते हैं।
Happy Women’s Day 2023 Wishes: विश्व महिला दिवस के आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर नारी शक्ति को करें सलाम
महिला दिवस के मौके पर परिवार संभालने वाली मां-पत्नी, महिला दोस्तों और कार्यालय में काम करने वाली महिला सहकर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ा सकते हैं।
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली वो शक्ति है एक नारी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की शुभकामनाएं
नारी एक मां है, उसकी पूजा करो।
नारी एक भाभी है, उसका आदर करो।
नारी एक बहन है, उससे स्नेह करो।
नारी एक पत्नी है, उससे प्रेम करो।
नारी एक औरत है, उसका सम्मान करो।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की शुभकामनाएं
महिला समाज की सच्ची शिल्पकार होती हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की शुभकामनाएं
International Women Day 2023: भारत की पांच सबसे दमदार महिला राजनेता, इनकी उपलब्धियां हैं मिसाल
एक रानी की तरह सोचिए,
रानी असफलता से नहीं डरती
क्योंकि वह सफलता की एक सीढ़ी है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X