संघ लोक सेवा आयोग में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। उनमें सैकड़ों अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाती है और वह सिविल सर्विस एग्जाम की सबसे कठिन परीक्षा का पास कर देश के प्रमुख विभागों में पदस्थ होते हैं। इन सफल अभ्यर्थियों में महिला उम्मीदवारों की भी अच्छी संख्या होती है। उनकी भूमिका और स्थिति सिविल परीक्षा में लगातार बढ़ रही है। देश की कई बेटियां कड़ी मेहनत से मुश्किलों को पार करते हुए आईएएस अफसर बनती हैं। इन्हीं महिला आईएएस अफसरों में एक हैं हरियाणा के पानीपत की बेटी सोनल गोयल। सोनल गोयल ने यूपीपीएससी परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का अपना सपना पूरा किया। आज सोनल गोयल देश के विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी सेवा दे रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सोनल गोयल ने आईएएस की परीक्षा को कैसे पास किया? चलिए जानते हैं कि सोनल गोयल कौन हैं और कैसी है उनकी सफलता की कहानी?
IAS Sonal Goel: मिलिए सोनल गोयल से, जिनकी सीएस से आईएएस बनने की कहानी है रोचक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनल गोयल का जीवन परिचय
सोनल गोयल हरियाणा के पानीपत की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। 12वीं के बाद सोनल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। बाद में दिल्ली से ही कंपनी सचिव की डिग्री भी प्राप्त की।
सोनल गोयल का आईएएस बनने का सफर
यह एक संयोग ही होगा कि सोनल गोयल ने आईएएस बनने का कभी सपना नहीं देखा था। उन्हें तो सिविल सर्विस एग्जाम के बारे में अधिक जानकारी भी नहीं थी लेकिन एक बार एक मैगजीन में उन्होंने प्रशासनिक सेवा पर दिए गए लेख को पढ़ा। इस लेख ने उन्हें आईएएस अफसर बनने के लिए प्रेरित किया और तब सोनल ने आईएएस बनने की ठान ली।
सोनल ने ऐसे की आईएएस की पढ़ाई
सीएस की पढ़ाई के दौरान ही सोनल ने अपने परिवार को आईएएस अधिकारी बनने के अपने फैसले के बारे में बता दिया था। लेकिन उस समय उनके पिता नहीं चाहते थे कि सोनल यूपीएससी की तैयारी करें। दरअसल उनके पिता को पता था कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। ऐसे में वह भले ही अपनी बेटी की काबिलियत पर यकीन करते थे लेकिन उन्हें लगता था कि सोनल को आईएएस की तैयारी के साथ ही बैकअप में दूसरा विकल्प तैयार करके रखना चाहिए।
एलएलबी और यूपीएससी की तैयारी एक साथ
सोनल गोयल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एलएलबी में दाखिला भी लिया। इतना ही नहीं पढ़ाई के साथ वह सीएस के तौर पर नौकरी भी करती थीं। साल 2006 में पहली बार सोनल गोयल ने यूपीएससी परीक्षा दी लेकिन वह सफल न हो सकीं। उसके बाद सोनल ने कड़ी मेहनत के साथ अगले साल यानी साल 2007 में दूसरी बार परीक्षा दी और इस बार नेशनल लेवल पर उनकी रैंक 13वीं आई।

कमेंट
कमेंट X