सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indian Navy Day 2021: भारतीय नौसेना की तीन दमदार महिलाएं, जिन्होंने रचा इतिहास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 04 Dec 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Indian Navy Day 2021 Women officers in Frontline Navy Warship Kumudini Tyagi Riti Singh Shivangi Singh
भारतीय नौसेना दिवस 2021 - फोटो : twitter/IAF_MCC

देश की तीन सशस्त्र सेनाओं में से एक भारतीय नौसेना के लिए आज खास दिन है। आज भारतीय नौसेना दिवस है। 4 दिसंबर को हर साल देश नेवी डे मनाता है। देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले नौसैनिकों के सम्मान में ये खास दिन होता है। आज के दिन नौसेना दिवस मनाने के पीछे देश के लिए गौरवपूर्ण कहानी है। साल 4 दिसंबर 1971 को भारतीय नौसेना के जवानों ने पाकिस्तान को जोरदार पटखनी दी थी। आज ही के दिन देश के नौसैनिकों ने पाकिस्तान की पीएनएस खैबर के साथ ही कई बड़े लड़ाकू युद्धपोतों को हरा दिया था। इस हार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। समुद्र में भारत की पाकिस्तानी युद्धपोतों पर जीत के जश्न को मनाने के लिए आज के दिन इंडियन नेवी डे मनाया जाता है। वैसे तो भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए देश के नौजवानों की फौज तीनों सशस्त्र बलों में तैनात हैं लेकिन देश की महिलाओं की हिस्सेदारी भी बढ़ने लगी है। भारतीय नौसेना में दमदार महिला अधिकारी भी तैनात हैं जो अपने दम पर नेवी में बड़े पद पर पहुंची। चलिए भारतीय नौसेना दिवस पर इन्हीं महिला अधिकारियों के बारे में जानते हैं। 

Trending Videos
Indian Navy Day 2021 Women officers in Frontline Navy Warship Kumudini Tyagi Riti Singh Shivangi Singh
भारतीय नौसेना दिवस 2021 - फोटो : twitter/MukulWasnik

नौसेना युद्धपोतों पर तैनात होने वाली पहली दो महिला अधिकारी 


भारतीय नौसेना में पिछले ही साल दो महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण तैनाती हुई। भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार नेवी युद्धपोतों में दो महिला अधिकारियों को पद मिला। इसमें एक नाम है कुमुदिनी त्यागी का और दूसरा रीति सिंह का। दोनों महिलाओं का हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 'ऑब्जर्वर्स' (एयरबोर्न टैक्टीशियंस) के तौर पर चयन हुआ। इसके बाद से नेवी के फ्रंटलाइन जंगी जहाजों पर महिलाओं की तैनाती हो सकेगी। सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह देश की पहली महिला एयरबोर्न टैक्टीशियंस बन गईं हैं। ये दोनों महिला अधिकारी नौसेना के जंगी जहाजों के डेक पर काम करेंगी। इन दिनों के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy Day 2021 Women officers in Frontline Navy Warship Kumudini Tyagi Riti Singh Shivangi Singh
भारतीय नौसेना दिवस 2021 - फोटो : twitter/Chopsyturvey

सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी

कुमुदिनी त्यागी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली हैं। मेरठ के खरखौदा गांव से जुड़ी कुमुदिनी ने 10वीं की परीक्षा के बाद से ही सेना में जाने की जिद करने लगी थीं। बीटेक करने के बाद फोर्स में जाने की तैयारी शुरू की। उन्होंने दिन रात मेहनत की और नौसेना में शामिल हुईं। दिसंबर 2018 में नेवी के अंदर कुमुदिनी ने कमीशंड हासिल किया। कुमुदिनी के पिता एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। दादा सुरेश चंद त्यागी पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे।

 

Indian Navy Day 2021 Women officers in Frontline Navy Warship Kumudini Tyagi Riti Singh Shivangi Singh
भारतीय नौसेना दिवस 2021 - फोटो : twitter/Chopsyturvey

सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रीति सिंह के परिवार की तीन पीढ़ियों ने सेना में सेवा दी। रीति के पिता एसके सिंह भारतीय नौसेना से रिटायर हैं। वहीं उनकी मां इंग्लिश की शिक्षिका हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं। रीति का जन्म 1996 में उत्तर प्रदेश में हुआ था, लेकिन बाद में साल 2002 में रीति परिवार के साथ हैदराबाद शिफ्ट हो गईं। 

विज्ञापन
Indian Navy Day 2021 Women officers in Frontline Navy Warship Kumudini Tyagi Riti Singh Shivangi Singh
भारतीय नौसेना दिवस 2021 - फोटो : PTI

नौसेना की महिला पायलट शिवांगी सिंह

वायुसेना टीम में दमदार लड़ाकू विमान की बड़ी खेप शामिल है। नेवी के इन्ही लड़ाकू विमानों को उड़ाने के लिए नौसेना की टीम में महिला पायलट शिवांगी सिंह भी शामिल हैं। शिवांगी सिंह के नाम बड़ी उपलब्धि ये भी है कि वह दमदार लड़ाकू विमान राफेल उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बनी हैं। शिवांगी सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम कुमारेश्वर सिंह है और माता सीमा सिंह हैं। शिवांगी के दो भाई मयंक व शुभांशु और एक बहन हिमांशी सिंह हैं। शिवांगी के नाना वीएन सिंह सेना में कर्नल थे। शिवांगी ने बचपन से ही फाइटर जेट उड़ाने का सपना देखा जो साल 2017 में उस वक्त पूरा हुआ जब देश की पांच महिला फाइटर विमान पायलटों की टीम में उनका चयन हुआ। शिवांगी ने मिग 21 से उड़ान भरी। दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2013 की परेड में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया और अब राफेल उड़ाने की तैयारी में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed