भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का आज जन्मदिन है। गीता फोगाट को आप 'दंगल गर्ल' के नाम से भी जानते होंगे। अपने शानदार खेल प्रदर्शन से गीता फोगाट ने साल 2009-2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। गीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट भी पहलवान हैं, जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया है। पिता के प्रोत्साहन और समर्थन ने गीता और बबीता फोगाट को देश की मशहूर रेसलर बना दिया। फोगाट बहनों ने काफी मेहनत की और आज बड़े मुकाम पर हैं। बात करें गीता फोगाट की तो 6 भाई बहनों में गीता सबसे बड़ी हैं। गीता फोगाट हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शादी साल 2016 में पहलवान पवन कुमार से हुई है। गीता फोगाट साल 2019 में एक बेटे की मां बनी हैं। चलिए जानते हैं गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला पहलवान गीता फोगाट के बारे में, जिन्होंने भारतीय महिला कुश्ती को दिया नया आयाम।
Geeta Phogat: गीता फोगाट के 'दंगल गर्ल' बनने की कहानी, विश्व को दिखाया भारतीय महिला कुश्ती का दम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता फोगाट का परिचय
गीता फोगाट का जन्म 15 दिसंबर 1988 को हरियाणा के बलाली में हुआ था। उनके पिता का नाम महावीर सिंह फोगाट हैं, जो पेशे से पहलवान हैं। वहीं मां का नाम शोभा कौर है। गीता फोगाट के परिवार में माता पिता के अलावा 5 छोटे भाई बहन हैं। गीता फोगाट सभी भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।
गीता फोगाट की शिक्षा
उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा भिवानी से की, बाद में एमडीयू रोहतक हरियाणा से आगे की पढ़ाई की। हालांकि पहलवानी की तैयारी में उनके पास पढ़ने का समय नहीं होता था। ऐसे में उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ा।
करियर की शुरुआत
फोगाट बहनों को उनके पिता ने कुश्ती की ट्रेनिंग दी। प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए गीता ने पटियाला के नेताजी सुभाष चन्द्र नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स में कोच ओ पी यादव से ट्रेनिंग ली।
गीता फोगाट की उपलब्धि
- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2009 में गीता फोगाट ने 55 किलोग्राम भार पहलवानी में स्वर्ण पदक जीता।
-साल 2010 के दिल्ली में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया।
-राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2011 लंदन के मेलबर्न में आयोजित हुई, गीता फोगाट ने यहां भी स्वर्ण पदक जीता।
-वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप 2012 में गीता ने कांस्य पदक जीता।
-एशियन चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2012 में भी गीता ने कांस्य पदक जीता था।
-साल 2013 राष्ट्रमंडल गेम्स में गीता फोगाट ने रजत पदक हासिल किया।

कमेंट
कमेंट X