फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sakshi Malik: गांव की बेटी का ओलंपिक तक सफर, जानिए महिला पहलवान साक्षी मलिक की पांच उपलब्धियां

Sat, 13 Jan 2024 06:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Indian Wrestler Sakshi Malik Biography, Career And Achievements in hindi
Sakshi Malik - फोटो : instagram

Indian Wrestler Sakshi Malik : देश के छोटे-छोटे गांवों से निकलकर बेटियां आज वैश्विक मंच पर अपने भारत का नाम रोशन कर रही हैं। बेटियां आज उन क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, जिन्हें कभी पुरुषों तक सीमित माना जाता था। इन्हीं बेटियों में एक नाम साक्षी मलिक का है। साक्षी मलिक भारत की पहली महिला पहलवान रहीं, जिन्होंने ओलंपिक में देश के लिए पदक हासिल किया था। प्रतिभा की धनी साक्षी मलिक महिला पहलवानों की आने वाली पीढ़ियों के लिए आदर्श हैं।



ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के साथ ही उनके नाम कई बड़ी उपलब्धियां हैं। भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक के मोखरा गांव से ओलंपिक तक के सफर और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानिए।

Indian Wrestler Sakshi Malik Biography, Career And Achievements in hindi
साक्षी मलिक - फोटो : instagram

साक्षी मलिक का जीवन परिचय

कुश्ती में प्रभावशाली करियर बनाने वाली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गांव में 3 सितंबर 1992 को हुआ था। उनके दादा सुबीर मलिक पहलवान थे, जिनसे प्रेरित होकर साक्षी ने बचपन से ही कुश्ती में करियर बनाने की ठान ली।

Indian Wrestler Sakshi Malik Biography, Career And Achievements in hindi
साक्षी मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

12 साल की उम्र से ट्रेनिंग

महज 12 साल की उम्र में साक्षी ने ईश्वर दहिया से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। अपने पांच से प्रशिक्षण अवधि में ही साल 2009 में साक्षी एशियाई जूनियर विश्व चैंपियनशिप में शामिल हुईं और फ्रीस्टाइल में 59 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। अगले साल 2010 में विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2013 के कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Wrestler Sakshi Malik Biography, Career And Achievements in hindi
Sakshi Malik - फोटो : instagram

साक्षी मलिक की उपलब्धियां
 

  • 2007 में सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें सीनियर वर्ग में खेलने की अनुमति मिल गई और वह सीनियर पहलवानों के साथ खेलने लगीं
  • रियो ओलंपिक 2016 में साक्षी मलिक ने सिर्फ 10 सेकेंड में 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वह देश की पहली महिला पहलवान बन गईं।
विज्ञापन
Indian Wrestler Sakshi Malik Biography, Career And Achievements in hindi
Sakshi Malik - फोटो : instagram
  • साक्षी की इस सफलता के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। तात्कालिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने साक्षी मलिक को पद्मश्री सम्मान दिया था।
  • फ़रवरी 2017 में साक्षी ने साथी पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी की। शादी के 8 दिन बाद एक और उपलब्धि उनके नाम जुड़ गई। विश्व रैंकिंग में साक्षी मलिक भारवर्ग 58 में शीर्ष पांच पर पहुंच गईं।
  • विश्व की चर्चित पत्रिका फोर्ब्स ने एशिया के सफल लोगों की  अंडर-30 सूची जारी की, जिसमें साक्षी मलिक को स्थान दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed