International Women's Day 2023: विश्व महिला दिवस 8 मार्च को है । यह दिन महिलाओं की उन्नति, उन्हें विकास के अवसर प्रदान करने और समाज में पुरुषों के समान खड़े होने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से मनाते हैं । दुनिया के कई देशों की महिलाओं को लिंग भेद के कारण असमानता का सामना करना पड़ता है । पिछड़ी महिलाओं को समाज के प्रथम पायदान पर लाने और महिला अधिकारों के बारें में जागरूक करने के लिए अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं । इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों, जागरुकता अभियानों का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश की कई ऐसी महिलाएं शामिल होती हैं, जिनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा और आदर्श बन गया है। फोब्स 2022 में 100 सबसे दमदार महिलाओं की लिस्ट जारी की है । विश्व महिला दिवस पर विश्व की सबसे सशक्त महिलाओं के बारे में जानेंगे। ये रहीं दुनिया की पांच दमदार महिलाएं, जो हमेशा चर्चा में रहती हैं।
International Women Day 2023: दु्निया की पांच सबसे चर्चित महिलाएं, जानिए इनका कार्य क्षेत्र और उपलब्धियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
दुनिया की 100 सशक्त महिलाओं की सूची में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लगातार चौथी बार आया है । वह सूची में 36वें नंबर पर रहीं। सीतारमण देश की पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री हैं जो लगातार वित्त मामलों को संभाल रही हैं। वह इसके पहले देश के रक्षा मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल चुकी हैं।
किरण मजूमदार-शॉ
किरण मजूमदार शाॅ भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की फाउंडर हैं। ये दवा उत्पादन के क्षेत्र की बड़ी कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1978 में हुई थी। किरण मजूमदार भारत की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हैं । उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
फाल्गुनी नायर
नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था। फाल्गुनी नायर एक बिजनेस विमेन हैं जिनकी कंपनी इन दिनों देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है। खुद फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं।
कमला हैरिस
दुनिया की सबसे सशक्त महिलाओं की सूची में कमला हैरिस का नाम शामिल है। कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं, जो वर्तमान में अमेरिका की उपराष्ट्रपति पद पर कार्यरत हैं। कमला हैरिस पहली एशियाई अमेरिकी महिला हैं, जो अमेरिका की उपराष्ट्रपति नियुक्त हुई हैं।

कमेंट
कमेंट X