सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

International Women's Day 2021: पुरुषों की ये आदतें महिलाओं को नहीं आती पसंद, जानें इनके बारे में

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Mar 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
international womens day Women do not like these habits of men
International Womens Day 2021 - फोटो : istock

कहते हैं कोई इंसान बिल्कुल परफेक्ट नहीं हो सकता। हर किसी के अंदर कोई न कोई कमी जरूर होती है, लेकिन कमियों और आदतों में काफी फर्क होता है। ऐसे में हमें अपनी गलत आदतों को बदलना चाहिए। वहीं, क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की कई ऐसी आदतें होती हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं? शायद नहीं, तो हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बदलना चाहिए नहीं तो आपकी महिला पार्टनर आपसे दूर तक हो सकती है।

Trending Videos
international womens day Women do not like these habits of men
International Womens Day 2021 - फोटो : istock

घर लेट आना

  • पत्नियों को पुरुषों की जो पहली आदत पसंद नहीं आती, वो है घर देर से लौटना। कई बार पुरुष क्या करते हैं कि दफ्तर से या फिर कहीं और काम के लिए गए हैं, तो वो घर लेट आते हैं। वहीं, कई पुरुष देर रात तक घर लौटते हैं। वो ये भूल जाते हैं कि उनकी पत्नियां उनका खाने पर इंतजार कर रही हैं। अगर आप किसी वजह से देर से आ भी रहे हैं, तो अपनी पार्टनर को पहले ही इस बारे में बता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
international womens day Women do not like these habits of men
International Womens Day 2021 - फोटो : istock

गंदे मोजे या कपड़े पहनना

  • कोई भी महिला अपने कपड़ों को लेकर काफी संजिदा रहती है। हर महिला खुद तो साफ कपड़े पहनती ही है, साथ ही वो अपने पार्टनर के कपड़ों का भी खास ख्याल रखती हैं। कौन से कपड़े आप पर अच्छे लग रहे हैं, कौन से कपड़े आपको पहनने चाहिए और कौन से नहीं आदि। इन सब बातों का वो ध्यान रखती हैं। लेकिन कई पुरुषों की आदत होती है कि वो गंदे कपड़े और मोजे पहन लेते हैं। गंदे कपड़े आपकी पर्सनालिटी खराब कर सकते हैं और गंदे मोजे से बदबू आती है। इसलिए आपको ये आदतें बदलनी चाहिए।
international womens day Women do not like these habits of men
International Womens Day 2021 - फोटो : istock

घर की जिम्मेदारी न समझना

  • ज्यादातर पुरुषों की आदत होती है कि वो ऐसा समझते हैं कि घर का काम, बच्चों को संभालना, उन्हें पढ़ाना-लिखाना, बाजार से सामान लाना, घर की देखरेख करना आदि सभी कामों की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की होती है, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि इसकी जितनी जिम्मेदारी महिलाओं की होती है उतनी ही पुरुषों की। आपको जब भी समय मिले, तब आपको घर के कामों में अपनी पार्टनर का हाथ बटाना चाहिए।
विज्ञापन
international womens day Women do not like these habits of men
International Womens Day 2021 - फोटो : istock

गीला तौलिया बिस्तर पर छोड़ना

  • अक्सर देखा जाता है कि जब पुरुष नहाकर आते हैं, तो वो तौलिए को बिस्तर या फिर सोफे के ऊपर ही छोड़ देते हैं और पुरुषों की ये आदत महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आती। वो चाहती हैं कि पुरुष गीले तौलिए को या तो धोने के लिए रख दें या फिर उसे धूप में सूखा दें। लेकिन पुरुष उसे बिस्तर के ऊपर रख देते हैं, जिसकी वजह से बिस्तर में भी बदबू आ जाती है। इसलिए आपको ये आदत बदलनी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed