फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kiran Bedi: जन्मदिन पर देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी के बारे में जानें ये रोचक बातें

Thu, 09 Jun 2022 11:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 09 Jun 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi Birthday First Female IPS Officer of India Know Interesting Facts News in  Hindi
किरण बेदी से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : twitter

Kiren Bedi Birthday: आज देश की सुरक्षा में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं पुलिस सेवा, देश की सुरक्षा के लिए सेना की तीनों विंग्स में नियुक्त हैं। महिलाओं की स्थिति देश के रक्षा विभाग में बढ़ रही है, इसके लिए उन महिलाओं को श्रेय देना होगा, जिन्होंने पहली बार इस क्षेत्र में कदम बढ़ाया और आने वाली पीढ़ी की महिलाओं को भी इस ओर प्रोत्साहित किया। इन्हीं में से एक महिला हैं, किरण बेदी। किरण बेदी देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी हैं। उनसे पहले पुलिस प्रशासनिक सेवा में किसी महिला की सहभागिता नहीं थी। लेकिन आईपीएस को लक्ष्य बनाते हुए किरण बेदी ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और इस परीक्षा को पास कर देश की अन्य महिलाओं को भी पुलिस प्रशासनिक सेवा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। आज पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी का जन्मदिन है। किरण बेदी के जन्मदिन पर जानें उनके आईपीएस अफसर बनने की कहानी, कैसा रहा एक सफल पुलिस अधिकारी से राजनेता बनने का सफर।

Kiran Bedi Birthday First Female IPS Officer of India Know Interesting Facts News in  Hindi
किरण बेदी से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : twitter

किरण बेटी का बचपन

किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 में अमृतसर में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रकाश ला पेशावरिया और मां प्रेमलता थीं। किरण की चार बहनें भी हैं। किरण को बचपन में किमी के नाम से भी जाना जाता था। उनका परिवार पेशावर का रहने वाला था लेकिन 1860 में किरण के परदादा लाला हरगोबिंद पेशावरिया पेशावर से अमृतसर आ गए थे। यहीं जलियांवाला बाग के पास उनका बचपन बीता।

Kiran Bedi Birthday First Female IPS Officer of India Know Interesting Facts News in  Hindi
किरण बेदी से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : एएनआई

किरण बेदी की शिक्षा

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से किरण बेदी ने कानून की डिग्री से एलएलबी की पढ़ाई पूरी और साल 1993 में आईआईटी दिल्ली से समाज विज्ञान विभाग से पीएचडी की उपाधि हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Bedi Birthday First Female IPS Officer of India Know Interesting Facts News in  Hindi
किरण बेदी से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : facebook

किरण बेदी टेनिस में एशियन चैंपियन

किरण बचपन से ही दमदार व्यक्तित्व की रहीं। उनके पिता ने लूना खरीदी तो किरण शहर की पहली लड़की बन गईं, जो मोपेड चलाया करती थीं। किरण के पिता टेनिस खिलाड़ी थे। यही वजह है कि किरण को भी टेनिस खेलने का शौक था। अमृतसर में पढ़ाई के दौरान किरण ने टेनिस खेलना शुरू किया और एशियन चैंपियन भी बन गईं। किरण के पति भी टेनिस प्लेयर थे।

विज्ञापन
Kiran Bedi Birthday First Female IPS Officer of India Know Interesting Facts News in  Hindi
किरण बेदी से जुड़ी रोचक बातें - फोटो : twitter

किरण बेदी क्यों बनी आईपीएस

बचपन से ही किरण में एक जुनून था, देश के लिए, बेटियों के लिए कुछ करने का। एक बार किरण एक रिश्तेदार की बेटी की शादी में गई थीं। जहां लड़की को  दिए जाने वाले दहेज को देखकर किरण बिना कुछ खाए पिए वापस लौट आईं। उन्होंने ठान लिया कि दहेज के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। स्कूल के समय में भी उनकी बहन से किसी ने छेड़खानी की तो किरण ने बीच बाजार उसकी पिटाई कर दी थी। यहां से ही किरण ने लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed