फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nikhat Zareen: कट्टरवाद को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी निकहत जरीन, जानें इस महिला मुक्केबाज की सफलता की कहानी

Sat, 28 May 2022 06:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 May 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
World Champion Boxer Nikhat Zareen Biography In Hindi Career Success Award
निकहत जरीन - फोटो : instagram/zareennikhat

निकहत जरीन इन दिनों यह नाम चर्चा में है। हो भी क्यों न, काम ही ऐसा किया है निकहत जरीन ने, कि हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है। निकहत जरीन भारत की बेटी हैं, जिन्होंने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। निकहत की उपलब्धि बहुत बड़ी है। भारत के साथ साथ विश्व भर में उनकी प्रशंसा हो रही है। वह महिलाओं के लिए एक आदर्श बन चुकी हैं। खासकर खेल, एथलीट के क्षेत्र में जाने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए। निकहत की सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए निकहत और उनके परिवार ने समाज की बहुत बातें सुनी। आलोचनाओं का सामना किया। रूढ़ी और कट्टरवादी सोच के खिलाफ निकहत ने अपने सपनों की उड़ान भरी थी। निकहत का सफर आसान नहीं था। जीत के लिए उन्हें शारीरिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर हर तरह से तैयार होना पड़ा। चलिए जानते हैं दुनिया भर में भारत का परचम लहराने वाली देश की बेटी निकहत जरीन के बारे में।

World Champion Boxer Nikhat Zareen Biography In Hindi Career Success Award
निकहत जरीन - फोटो : social media

निकहत जरीन का जीवन परिचय

निकहत का जन्म तेलंगाना के निजामाबाद में 14 जून 1996 को हुआ था। उनके पिता का नाम मोहम्मद जमील अहमद और मां का नाम परवीन सुल्ताना है। निकहत के परिवार में उनसे बड़ी दो बहनें और एक छोटी बहन है। चार बेटियों के पिता जमील अहमद सेल्समैन का काम करते हैं और मां गृहणी हैं। जमील अहमद खुद पूर्व फुटबॉलर और क्रिकेटर रह चुके हैं। निकहत ने कम उम्र में ही अपनी राह तलाश ली थी। महज 13 साल की उम्र में निकहत ने बॉक्सिंग की शुरुआत की।

World Champion Boxer Nikhat Zareen Biography In Hindi Career Success Award
निकहत जरीन - फोटो : instagram/zareennikhat

निकहत की शिक्षा और बॉक्सिंग

उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा निजामाबाद के निर्मला हृदय गर्ल्स हाई स्कूल से ही पूरी की। बाद में हैदराबाद के एवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। इस बीच निकहत बॉक्सिंग भी सीखती रहीं। निकहत के चाचा शमशामुद्दीन एक बॉक्सिंग कोच हैं और उनका बेटा भी मुक्केबाज है। ऐसे में निकहत ने उनसे बॉक्सिंग सीखना शुरू किया। निकहत के पिता ने उसके सपने और बॉक्सिंग सीखने की ललक को कभी दबाया नहीं, बल्कि बेटी को प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Champion Boxer Nikhat Zareen Biography In Hindi Career Success Award
निकहत जरीन और मैरीकॉम - फोटो : सोशल मीडिया

निकहत का बॉक्सिंग करियर

ग्रेजुएशन के दौरान एवी कॉलेज से ही निकहत ने बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की। उन्हें पहली सफलता साल 2010 में मिली। 15 साल की निकहत ने नेशनल सब जूनियर मीट में शानदार प्रदर्शन किया।  उसके बाद साल 2011 में तुर्की में हुए महिला जूनियर यूथ वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फ्लाई वेट में गोल्ड जीता। उस साल निकहत ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ महिला युवा और जूनियर विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीत कर बॉक्सिंग में अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया। निकहत ने बैंकॉक में हुए ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया। साल 2014 में नेशनल कप इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण जीता। निकहत जरीन ने गुवाहाटी में हुए दूसरे इंडिया ओपन इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता।

विज्ञापन
World Champion Boxer Nikhat Zareen Biography In Hindi Career Success Award
निकहत जरीन - फोटो : instagram/zareennikhat

निकहत का संघर्ष

निकहत जरीन ने भले ही कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर ली हो लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग करने के साथ ही समाज का सामना भी करना पड़ा। उनपर हिजाब पहनने का दबाव डाला गया। उनके शॉर्ट्स पहनने पर आपत्ति जताई गई। मर्दों के साथ बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करने पर तरह तरह की बाते सुनने को मिलीं। लेकिन निकहत और उनका परिवार कट्टरवादी विचार धारा से लड़ता हुआ आगे बढ़ता गया और अपनी जीत की गूंज से सबको जवाब दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed