सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mamata Banerjee Birthday: देश की दमदार महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी, जानिए 'दीदी' से जुड़ी ये पांच रोचक बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 05 Jan 2022 12:35 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee Birthday 2022 Know Five unknown Facts About West Bengal CM Mamata
ममता बनर्जी जन्मदिन विशेष - फोटो : पीटीआई

भारतीय राजनीति में कई दमदार नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने कठोर फैसलों से देश के लिए कुछ बड़ा करने के बारे में सोचा। भले ही देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और राजनीति में अन्य उच्च पदों पर महिलाओं को भी शामिल किया गया पर नेतृत्व करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम ही रही। राजनीति में आई हर महिला ने कड़े संघर्ष किए। इसी कड़ी में वर्तमान राजनीति पर गौर करें तो इन दिनों पूरे भारत में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहचान एक दमदार महिला के तौर पर होती है। ममता काफी संघर्षों के बाद उस मुकाम पर पहुंची, जहां वह आज हैं। एक या दो नहीं बल्कि लगातार तीन बार से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनती आ रही हैं। ममता बनर्जी का आज जन्मदिन है। तृणमूल कांग्रेस से लेकर राज्य का नेतृत्व रहीं ममता के बारे में कई ऐसी रोचक बातें हैं, जो शायद हर किसी को न पता हों। वह एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक पेंटर, लेखिका, कवियत्री भी है। साधारण साड़ी और चप्पल पहन सादगी से रहने वाली ममता बनर्जी के बारे में जानिए कुछ रोचक बातें।

Trending Videos
Mamata Banerjee Birthday 2022 Know Five unknown Facts About West Bengal CM Mamata
ममता बनर्जी जन्मदिन विशेष - फोटो : facebook

15 साल की उम्र में राजनीति में आईं ममता

राजनीतिक गलियारे में 'दीदी' के नाम से मशहूर ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। बंगाल की राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी ममता ने 15 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। उन दिनों ममता ने हायर सेकेंड्री की परीक्षा पास की थी। कम उम्र में राजनीति में आने का श्रेय उनके पिता को दिया जा सकता है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। ममता जब 17 साल की हुईं तो उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी का निधन हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mamata Banerjee Birthday 2022 Know Five unknown Facts About West Bengal CM Mamata
ममता बनर्जी जन्मदिन विशेष - फोटो : ANI

पढ़ाई के साथ ममता करती रहीं राजनीति

बचपन में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद ममता ने खुद को संभाला और बीए के बाद इस्लामिक इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जोगेश चंद्र चौधरी काॅलेज से कानून की पढ़ाई भी की। उन दिनों ममता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आईं और छात्र परिषद संघ की स्थापना की। लंबे समय तक उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया। साल 1984 में ममता बनर्जी का नाम हर किसी के जुबान पर था, जब उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया और सांसद बनीं। 

Mamata Banerjee Birthday 2022 Know Five unknown Facts About West Bengal CM Mamata
ममता बनर्जी जन्मदिन विशेष - फोटो : ANI

ममता बनर्जी के परिवार में कौन-कौन है?

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के परिवार के बारे में कम ही लोगों को मालूम होगा। ममता बनर्जी ने शादी नहीं की है। ममता बनर्जी के परिवार में उनके 6 भाई हैं। भाईयों के बच्चे हैं। अभी तक ममता के भतीजे अभिषेक का नाम सामने आया है, जिन्हें ममता का राजनैतिक उत्तराधिकारी माता जाता है।  
 

विज्ञापन
Mamata Banerjee Birthday 2022 Know Five unknown Facts About West Bengal CM Mamata
ममता बनर्जी जन्मदिन विशेष - फोटो : PTI

ममता क्यों पहनती हैं साधारण साड़ी और चप्पल 

ममता बनर्जी नीले रंग के बाॅर्डर की सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में ही नजर आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ममता केवल इस तरह के कपड़ों में क्यों होती हैं? ममता बनर्जी ने बचपन में पिता के गुजर जाने के बाद आर्थिक तंगी देखी, ऐसे में उन्हें पैसों की एहमियत पता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता के   पास जरूरत के हिसाब से ही कपड़े हैं। वो ज्यादा कपड़े जमा करने में यकीन नहीं करतीं और सादगी भरा जीवन जीती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed