सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mayawati: स्कूल की टीचर ऐसे बनी राजनीति की 'बहन जी', जानिए मायावती के बारे में ये रोचक बातें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 15 Jan 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Mayawati Birthday 2022 BSP Chief And UP Former CM Mayawati unknown Facts
मायावती के जुड़ी रोचक बातें - फोटो : Self

उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम मायावती हैं। एक ऐसी महिला जिसका यूपी की राजनीति में दमखम कांग्रेस और भाजपा जैसी पुरानी और बड़ी पार्टियों जैसा ही है। बड़े दलों में कई दिग्गज नेता होते हैं लेकिन बहुजन समाज पार्टी का नाम आते ही सबसे पहले एक नाम जेहन में आता है और वह मायावती। वह पार्टी की प्रमुख भी हैं, खुद में एक ब्रांड भी। भारतीय राजनीति में किसी महिला के लिए यह ओहदा पाना आसान बात नहीं होती। लंबे समय से राजनीति में रहने के बाद मायावती ने 'बहन जी' से पहचान बना ली है। वह बसपा सुप्रीमो होने के साथ ही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। यूपी की राजनीति या जाति राजनीति का जिक्र जब भी होगा मायावती का नाम आता लाजमी है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजनीति में आने से पहले मायावती एक स्कूल में पढ़ाती थीं। एक शिक्षक कैसे राजनीति में आ गईं? कैसे मायावती के कंधों पर कांशीराम की राजनीतिक विरासत और पार्टी की जिम्मेदारी आ गई और कैसे टीचर दीदी बहन जी बन गईं? आज बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन है। मायावती के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनके बारे में रोचक बातें।  

Trending Videos
Mayawati Birthday 2022 BSP Chief And UP Former CM Mayawati unknown Facts
मायावती के जुड़ी रोचक बातें - फोटो : ANI

मायावती का बचपन और परिवार 

मायावती के परिवार का जिक्र कम ही होता है। दरअसल मायावती के राजनीति में आने के बाद उनके पिता ने मायावती से रिश्ता तोड़ दिया था। मायावती का जन्म 15 जनवरी, 1956 को  दिल्ली के श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल में हुआ था। वह एक साधारण हिंदू जाटव परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वैसे तो मायावती का परिवार यूपी के गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला था लेकिन मायावती के पिता प्रभु दास दिल्ली में दूरसंचार विभाग में  क्लर्क के तौर पर सरकारी नौकरी में थे। वहीं उनकी मां रामरती गृहणी थीं। मायावती के छह भाई और दो बहनें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati Birthday 2022 BSP Chief And UP Former CM Mayawati unknown Facts
मायावती के जुड़ी रोचक बातें - फोटो : amar ujala

मायावती की शिक्षा और करियर 

मायावती का बचपन दिल्ली में ही गुजरा। मायावती ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज से 1975 में कला में स्नातक किया। उनके बाद 1976 मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक से बीएड किया। इतना ही नहीं 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की भी पढ़ाई पूरी की। मायावती ने बचपन से आईएएस बनने का सपना देखा था। ऐसे में पढ़ाई के बाद मायावती प्रशासनिक सेवा के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। साथ ही दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाती भी थीं। 

Mayawati Birthday 2022 BSP Chief And UP Former CM Mayawati unknown Facts
मायावती के जुड़ी रोचक बातें - फोटो : बीबीसी

मायावती का राजनीतिक जीवन

मायावती बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर से काफी प्रभावित थीं। वह बचपन में अपने पिता से पूछा करती थीं कि क्या अगर वह बाबा साहब जैसे काम करेंगी तो उनकी भी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। उनकी दलित समाज की आवाज बनने और बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने की दिशा तब तय हो गई जब वह कांशीराम के सम्पर्क में आईं। 1977 में मायावती के घर दलित नेता कांशीराम आए। जिनसे मुलाकात के बाद मायावती ने राजनीति में प्रवेश किया। 1984 में कांशीराम ने दलितों के उत्थान के लिए बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की। मायावती के पिता के न चाहने के बाद भी माया ने कांशीराम की पार्टी ज्वाइन कर ली और बसपा की कोर टीम में शामिल हो गईं। 

विज्ञापन
Mayawati Birthday 2022 BSP Chief And UP Former CM Mayawati unknown Facts
मायावती के जुड़ी रोचक बातें - फोटो : अमर उजाला

मायावती की उपलब्धियां

परिवार का साथ छोड़ राजनीति में दलितों की आवाज बनी मायावती को जनता का साथ मिला। वह एक या दो नहीं बल्कि चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। मायावती सबसे पहले 1995 में यूपी की सीएम बनी। उसके बाद 1997 में एक बार फिर मायावती के हाथ में यूपी की सत्ता आई। साल 2002 में प्रदेश की मुखिया बनी मायावती ने लखनऊ को बदल डाला, जिसके बाद साल 2007 में जनता ने एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना।

मायावती ने ही अपनी सरकार में आंबेडकर नगर का गठन किया। मायावती ने बाद में पांच अन्य जिलों का गठन किया जिसमें गौतम बुद्ध नजर से गाजियाबाद को अलग किया। इलाहाबाद से कौशांबी और ज्योतिबा फूले नगर को मुरादाबाद से अलग कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed