फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राष्ट्रीय बालिका दिवस: 24 जनवरी को क्यों मनाते हैं भारत में बालिका दिवस, जानें इतिहास और महत्व

Wed, 24 Jan 2024 10:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 24 Jan 2024 10:26 AM IST
विज्ञापन
National Girl Child Day 2024 Date History Significance And Importance Of Girl Child Day Theme in hindi
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

National Girl Child Day 2024 : राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसके शरीर के 10 टुकड़े कर दिए गए। भीलवाड़ा में एक मासूम बच्ची को कोयले की भट्टी में झोंकने की वारदात सामने आई थी। उदयपुर और प्रतापगढ़ जिले में महिलाओं को नग्न परेड कराई गई।



बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ होने वाले इन अपराधों से उन्हें बचाने और उनके सामने आने वाली चुनौतियों व अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि कब और क्यों राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस वर्ष बालिका दिवस 2024 की थीम क्या है और इस दिन को मनाने के पीछे किस महिला का हाथ है।

National Girl Child Day 2024 Date History Significance And Importance Of Girl Child Day Theme in hindi
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 - फोटो : thebetterindia.com

राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास

प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाते हैं। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2008 से हुई। पहली बार महिला बाल विकास मंत्रालय ने 24 जनवरी 2008 में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया था।

National Girl Child Day 2024 Date History Significance And Importance Of Girl Child Day Theme in hindi
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 - फोटो : UNICEF

24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस

बालिका दिवस को 24 जनवरी के दिन मनाने की एक खास वजह है। इस दिन का नाता देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ा है। इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। देश की बेटी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने को उपलब्धि को प्रतिवर्ष याद करने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से 24 जनवरी का दिन महत्वपूर्ण माना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Girl Child Day 2024 Date History Significance And Importance Of Girl Child Day Theme in hindi
राष्ट्रीय बालिका दिवस - फोटो : unicef india

बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य

देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने के लिए यह दिन मनाते हैं। इसके अलावा बालिकाओं के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में सभी लोगों को जागरूक करना भी उद्देश्य है।

विज्ञापन
National Girl Child Day 2024 Date History Significance And Importance Of Girl Child Day Theme in hindi
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 - फोटो : thebetterindia.com

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 की थीम

प्रतिवर्ष बालिका दिवस की एक खास थीम तय की जाती है। 2021 में बालिका दिवस की थीम 'डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी' थी। बालिका दिवस 2024 की थीम की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed