Nikki Haley: वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा खासा नाम कमा रही हैं। वह जमीन से लेकर चांद तक पहुंचने में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिला रही हैं। हम सभी उन महिलाओं के हौंसलों को सलाम करते हैं, जो देश को विकसित बनाने में कठिन परिश्रम कर रही हैं। हालांकि, महिलाएं केवल राष्ट्र स्तर तक ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी अहम भूमिका निभा रही हैं। हम बात कर रहे हैं निक्की हेली कि, जो 2024 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए खड़ी हो सकती हैं। इस बात की घोषणा के बाद अमेरिका में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। निक्की हेली एक बुंदल हौसलों वाली महिला है। उनके इस फैसले ने विपक्षियों के छक्के छुड़ा दिए हैं। हालांकि, निक्की हेली महिलाओं के लिए एक नई राह भी खोल रही हैं। जिससे चुनाव लड़ने में किसी भी महिला के मन में झिझक न रहें। आपको बता दें, हेली दक्षिण कैरोलिना की दो बार गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रह चुकी हैं। वह लगातार तीन चुनावों में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय-अमेरिकी हैं। आइए निक्की हेली के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
अमृतसर टू अमेरिका: कौन है ये भारतवंशी महिला, जिन्होंने पेश की 2024 चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निक्की हेली का जन्म सिख माता-पिता अजीत सिंह रंधावा और राज कौर रंधावा के घर हुआ था। उनका परिवार 1960 के दशक में पंजाब से कनाडा और फिर अमेरिका चला गया था। निक्की हेली का असली नाम निमरत रंधावा है।
निक्की हेली के पिता पंजाब के तरनतारन के रहने वाले थे। इसके बाद वह अमृतसर में बस गए। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। मां ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में कानून की डिग्री को हासिल किया हुआ है।
निक्की हेली का असली नाम निमरत रंधावा है। उन्होंने बाद में ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद निक्की ने माइकल हेली नाम के अमेरिकी व्यक्ति से शादी कर ली थी। वह साउथ कैरोलिना नेशनल आर्मी गार्ड में अफसर हैं। खास बात ये है कि, निक्की हेली की शादी सिख रीति रिवाज से भी हुई और फिर सेंट एंड्रयू मेथोडिस्ट चर्च में ईसाई तौर तरीकों से भी। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम रेना और नलिन है।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकती हैं निक्की हेली
आपको जानकर हैरानी होगी कि, राजनीति में आने से पहले भी निक्की कॉर्पोरेट वर्ल्ड में अच्छा खासा नाम कमा चुकी है। वह परिवार की कंपनियां चलाने के बाद 1998 में ओरेंजबर्ग काउंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के निदेशक मंडल में शामिल हुईं। इसके बाद निक्की नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की अध्यक्ष बनीं। वह सामाजिक कार्यों में शामिल होने लगीं और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। वहीं निक्की साउथ कैरोलिना की स्टेट रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर चुनी गईं।
2006 के चुनाव में उन्हें निर्विरोध जीत हासिल हुई। 2008 में तीसरी बार निक्की ने ये पद संभाला। निक्की 2010 और 2014 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं। अमेरिका में सबसे युवा गवर्नर बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। यही नहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें यूएन में बतौर अमेरिकी ऐंबैस्डर के तौर पर नियुक्त किया। हालांकि, दिसंबर 2018 में निक्की ने पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान स्थिति में निक्की राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की तैयारियां कर रही हैं।

कमेंट
कमेंट X