फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sania Mirza: देश की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के नाम हैं कई उपलब्धियां, इस तरह बढ़ाया देश का मान

Sat, 07 Jan 2023 01:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Jan 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza Retirement Know India’s First Tennis Player Career Achievements Awards And Medals
सानिया मिर्जा - फोटो : instagram/mirzasaniar

Sania Mirza Retirement : देश की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा ने रिटायमेंट का एलान किया है। वह फरवरी में अपना अंतिम ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट खेल सकती हैं। पिछले महीनों में सानिया अपने निजी जीवन के कारण सुर्खियों में रहीं। पति शोएब मलिक के साथ उनके तलाक की खबरे चर्चा में आईं, हालांकि बाद में दोनों एक टाॅक शो में नजर आए। ये तो रही उनके निजी जीवन की बात, लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ भी किसी से छुपी नहीं है। सानिया मिर्जा ने यूएस ओपन 2022 में टेनिस से संन्यास लेने की योजना बनाई थी लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें ग्रैंड स्लैम से चूकना पड़ा। सानिया ने कम उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया और वैश्विक स्तर पर भारत का मान कई बार बढ़ाया। कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीते। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की सफलता और उपलब्धियों के बारे में जानिए।

Sania Mirza Retirement Know India’s First Tennis Player Career Achievements Awards And Medals
सानिया मिर्जा - फोटो : instagram/mirzasaniar

सानिया मिर्जा का जीवन परिचय

सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनका बचपन हैदराबाद में गुजरा। जन्म के बाद सानिया के पिता इमरान मिर्जा काम के चलते हैदराबाद आ गए। इमरान मिर्जा एक स्पोर्ट्स पत्रकार थे। बाद में उन्होंने एक प्रिंटिंग बिजनेस की शुरुआत की और निर्माता बन गए। सानिया की मां नसीमा मिर्जा भी प्रिंटिंग उद्योग में ही कार्यरत थीं।

Sania Mirza Shoaib Malik Net Worth: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक में ज्यादा अमीर कौन? जानें दोनों की नेटवर्थ    

Sania Mirza Retirement Know India’s First Tennis Player Career Achievements Awards And Medals
सानिया मिर्जा - फोटो : instagram/mirzasaniar

सानिया मिर्जा की शिक्षा

टेनिस स्टार सानिया की शुरुआती शिक्षा खेराताबाद की नासर स्कूल से हुई। आगे की पढ़ाई हैदराबाद के सेंट मैरी कॉलेज से हुई। जब सानिया महज 6 साल की थीं तो उनके पिता ने सानिया को हैदराबाद के निजाम क्लब में दाखिला दिला दिया। हालांकि वहां के कोच ने इतनी छोटी बच्ची को सिखाने से मना कर दिया। लेकिन सानिया मिर्जा के टेनिस के हुनर को देखते हुए प्रशिक्षण देने के लिए राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sania Mirza Retirement Know India’s First Tennis Player Career Achievements Awards And Medals
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

सानिया मिर्जा का टेनिस में करियर

कम उम्र में ही सानिया ने टेनिस की प्रैक्टिस शुरू कर दी। उनके पहले गुरु टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति हैं, जिन्होंने सानिया को टेनिस की शुरुआती शिक्षा दी। बाद में सिकंदराबाद के सिनेट टेनिस अकादमी में सानिया ने ट्रेनिंग ली और फिर अमेरिका आ गईं, जहां एस टेनिस अकादमी ज्वाइन कर ली।

विज्ञापन
Sania Mirza Retirement Know India’s First Tennis Player Career Achievements Awards And Medals
सानिया मिर्जा शोएब मलिक - फोटो : Instagram

सानिया मिर्जा की शादी

जब सानिया मिर्जा का करियर ऊंचाइयों पर था, तो उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी कर ली। उनकी शादी काफी विवादों में रही। दोनो का पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी। दोनों की अक्सर मुलाकात होने लगी। सानिया को शोएब की सादगी से प्यार हो गया। बाद में सानिया और शोएब के परिवारों ने एक दूसरे से मुलाकात की और दोनों के रिश्ते को रजामंदी दे दी। अप्रैल 2010 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का निकाह हो गया। वर्तमान में दोनों का एक बेटा भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed